जयपुर | बिजनेस रेमेडीज
अहमदाबाद आधारित ‘FX Multitech Limited’ HVAC और Industrial Refrigeration उद्योगों से संबंधित विभिन्न Products के Distribution और Export में संलग्न कंपनी है। कंपनी द्वारा लिए गए कुछ Loans का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व-भुगतान करने, सहायक कंपनी Everest Chillers Private Limited में Machinery की खरीद के लिए Capital Investment करने, Working Capital Requirements और सामान्य Corporate उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 23 सितम्बर 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां: मार्च 2008 में निगमित, FX Multitech Limited मुख्य रूप से HVAC (Heating, Ventilation और Air Conditioning) और Industrial Refrigeration उद्योगों की जरूरतों को पूरा करने वाले Products के विविध Portfolio के Distribution और Export में लगी हुई है। कंपनी Compressor, Refrigeration और Air Conditioning Control, Industrial Refrigeration Control, Variable Frequency Drive और Automation Products, Special Components और Equipment, Heat Exchanger, Cold Room Evaporator, Refrigerant और सहायक Products सहित Engineering और Refrigeration Products की एक विस्तृत Range प्रदान करती है।
वित्तीय प्रदर्शन: Consolidated Balance Sheet के अनुसार वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 6851.74 लाख रुपए का Operating Revenue और 417.78 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 10200.60 लाख रुपए का Operating Revenue और 953.99 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 12613.93 लाख रुपए का Operating Revenue और 1210.39 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 9.60 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ Margin हासिल किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘FX Multitech Limited’ का IPO BSE SME Platform पर आज खुलकर 23 सितम्बर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा Book Built Issue प्रणाली से 10 रुपए Face Value के 39,00,000 Equity Shares 110 से 116 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 45.24 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा। कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Oneview Corporate Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

