6.75 इंच HD+ Display के साथ 120Hz Refresh Rate का support
MediaTek Dimensity 7100 Chipset, 8GB RAM और 7000mAh की बड़ी Battery
नई दिल्ली। देसी कंपनी AI+ ने भारत में Nova 2 Series का नया Smartphone AI+ Nova 2 Power 5G launch कर दिया है। फोन में 6.75 इंच का HD+ Display दिया गया है, जो 120Hz Refresh Rate को support करता है। इसमें MediaTek का Dimensity 7100 Chipset दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और बड़ी Battery जैसे Features मिलते हैं। आइए जानते हैं AI+ Nova 2 Power 5G की भारत में कीमत और इसके खास Features।
AI+ Nova 2 Power 5G की भारत में कीमत
AI+ Nova 2 Power 5G के 6GB RAM और 128GB Storage वाले Variant की कीमत 16,699 रुपये है। वहीं, इसके 8GB RAM और 128GB Storage वाले Variant की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इसे Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green रंगों में पेश किया गया है।
AI+ Nova 2 Power 5G के Features और Specifications
AI+ Nova 2 Power 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD Display दिया गया है, जो 120Hz Refresh Rate को support करता है। फोन में Punch-hole Design दिया गया है, जिसमें Selfie Camera मौजूद है। यह फोन MediaTek Dimensity 7100 Processor से लैस है, जो Octa-core Chipset है। इसके साथ 8GB तक RAM दी गई है और 128GB की Storage मिलती है। Storage को बढ़ाने के लिए फोन में 1TB तक MicroSD Card लगाने का विकल्प भी दिया गया है। फोन Box से बाहर NXTQuantum OS पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है।
Camera Setup की बात करें तो फोन के पीछे 48 Megapixel का Main Camera दिया गया है। यह फोन 30 Frames Per Second की दर से 2K Video Recording कर सकता है। इसके साथ 8 Megapixel का Ultra-wide Camera भी मिलता है। Selfie और Video Call के लिए फोन के Front में 13 Megapixel का Camera दिया गया है।
फोन को 7000mAh की बड़ी Battery से लैस किया गया है। इसके साथ 33W Fast Charging का support मिलता है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP65 Rating दी गई है। Connectivity के लिए इसमें 5G SA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS/GLONASS/BeiDou और USB Type-C जैसे विकल्प दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए फोन में Side-mounted Fingerprint Scanner दिया गया है। फोन में 3.5mm Headphone Jack का support भी मिलता है।

