45

जयपुर। जयपुर आधारित आरएमसी स्विचगियर्स लिमिटेड को आनंद ट्रांसफॉर्मर्स प्राइवेट लिमिटेड से 1,88,52,000 रुपए के ट्रांसफॉर्मर वितरण बॉक्स के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) प्राप्त हुआ है।
यह लेटर ऑफ अवार्ड “आवश्यकता पड़ने पर बुनियादी ढांचे के विस्तार के साथ नए सेवा कनेक्शन प्रदान करने के लिए टर्नकी अनुबंध (चरण 3)” है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इस एलओए की प्राप्ति से कंपनी के ऑर्डर बुक को और मजबूती मिली है और इससे कंपनी के राजस्व और विकास की संभावनाओं में सकारात्मक योगदान मिलने की उम्मीद है।

