42
इन नतीजों पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक निपुण खुराना ने कहा कि,” यह प्रदर्शन कच्चे माल और कंस्ट्रक्शन लागत के कुशल प्रबंधन के साथ-साथ हमारी मजबूत रणनीतिक योजना को दर्शाता है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को मिल रही सरकारी गति और हमारे पास मौजूद मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर हम आगामी तिमाहियों में भी शेयरधारकों के लिए बेहतर मूल्य सृजित करने और सतत विकास की राह पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने 30 जून 2026 को समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के शानदार अनऑडिटेड वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं, जिसमें कंपनी ने परिचालन दक्षता के दम पर अपने शुद्ध मुनाफे में 40.42 फीसदी का जोरदार उछाल दर्ज किया है। आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय में 0.30 फीसदी की बढ़त देखी गई और यह 676.98 मिलियन रुपये से बढ़कर 678.98 मिलियन रुपये रही, लेकिन कंपनी ने अपने कुल खर्चों को 13.08 फीसदी घटाकर 608.78 मिलियन रुपये से 529.12 मिलियन रुपये पर सीमित करने में बड़ी सफलता पाई है। खर्चों में इस कटौती और बेहतर मार्जिन प्रबंधन के चलते कंपनी का कर-पश्चात शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 50.50 मिलियन रुपये से बढ़कर 70.91 मिलियन रुपये पर पहुंच गया है, जिसके परिणामस्वरूप कंपनी की प्रति शेयर कमाई (ईपीएस) बढ़कर 1.19 रुपए हो गई है।
इन नतीजों पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक निपुण खुराना ने कहा कि,” यह प्रदर्शन कच्चे माल और कंस्ट्रक्शन लागत के कुशल प्रबंधन के साथ-साथ हमारी मजबूत रणनीतिक योजना को दर्शाता है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को मिल रही सरकारी गति और हमारे पास मौजूद मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर हम आगामी तिमाहियों में भी शेयरधारकों के लिए बेहतर मूल्य सृजित करने और सतत विकास की राह पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।कारोबारी गतिविधियां: नई दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियलिया फेज-1 में पंजीकृत कार्यालय वाली यह कंपनी भारत के सिविल कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है और कंपनी बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक, औद्योगिक और आवासीय परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन के लिए जानी जाती है।

