Jaipur | बिजनेस रेमेडीज | अहमदाबाद आधारित Riyaasat Lifestyle Limited पुरुषों और महिलाओं के एथनिक वियर बिक्री करने वाली कंपनी है। Riyaasat Lifestyle Limited द्वारा 4 नए शोरूम स्थापित करने के लिए वांछित पूंजीगत व्यय राशि जुटाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 22 जून 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां:
अक्टूबर 2021 में निगमित, Riyaasat Lifestyle Limited पुरुषों और महिलाओं के लिए एथनिक परिधान पेश करती है। कंपनी अपने ब्रांड में कुर्ता, पायजामा, शेरवानी, जोधपुरी, लहंगा और गाउन का एक संग्रह प्रस्तुत करती है, जिनमें से प्रत्येक को आनंद और फैशन का प्रतीक मानते हुए डिज़ाइन किया गया है। कंपनी द्वारा हर परिधान आराम और टिकाऊपन के लिए उत्तम सामग्री से बनाया गया है। कंपनी ने 23 अक्टूबर, 2021 को Ahmedabad में अपना पहला ई-बीओ लॉन्च किया। ई-बीओ ब्रांड की दृश्यता बढ़ाते हैं और एक सुसंगत, व्यक्तिगत खरीदारी अनुभव प्रदान करते हैं, जो कंपनी के विजऩ और व्यावसायिक लक्ष्यों के अनुरूप है।
वित्तीय प्रदर्शन :
वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 20.93 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 1.32 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 22.88 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 4.08 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 24.80 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 4.87 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 जनवरी 2026 को समाप्त अवधि में कंपनी ने 27.87 करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व और 4.29 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में 31 जनवरी 2026 को समाप्त अवधि में कंपनी ने करीब 15.40 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी:
Riyaasat Lifestyle Limited का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 22 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 28,48,800 इक्विटी शेयर 102 रुपए से 108 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर करीब 30.77 करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। IPO का मार्केट लोट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी Mark Corporate Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

