जयपुर। जयपुर की टोंक रोड़ पर देश की प्रमुख टू व्हीलर ईवी कंपनी रिवर का दूसरा शोरूम खुल गया है। यह कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटरशिप शोरूम है। इस अवसर पर कंपनी के हेड ऑफ सेल्स के.दिनेश ने कहा रिवर के टू व्हीलर ईवी को राजस्थान में यूटिलिटी – लाइफस्टाइल सेगमेंट में लोगों से अच्छा समर्थन हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने देश में 5000 टू व्हीलर ईवी बिक्री का लैंडमार्क हासिल कर लिया है। कंपनी के वर्तमान में 70 शोरूम हो गए हैं और कंपनी की योजना शोरूम की संख्या को 250 तक पहुंचाने की है। वर्तमान में रिवर का देश में पांचवा स्थान है। कंपनी ने ग्राहकों की सहुलियत के लिए आधुनिक सर्विस सेंटर भी स्थापित किया है। के.दिनेश ने कंपनी की प्रदेश में भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कंपनी जल्द ही जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा जैसे जिलों में भी डीलर-डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने ईवी को समर्थन देना जारी रखते हुए पीएम ई-ड्राइव की समय-सीमा को 3 महीने आगे बढ़ा दिया है। फाइनेंस की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक आदि फाइनेंशियल कंपनियों से 15000 रुपए के डाउन पेमेंट पर आसान फाइनेंस उपलब्ध हो रहा है। वहीं कंपनी की गाड़ियों पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है।

