बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। रेनो इंडिया ने घोषणा की कि वह अप्रैल 2025 से अपने कारों की कीमतों में 2त्न तक की बढ़ोतरी करेगी। विभिन्न मॉडलों और वेरिएंट्स के लिए मूल्य वृद्धि अलग-अलग होगी। यह निर्णय लगातार बढ़ रही इनपुट लागतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्हें कंपनी लंबे समय से वहन कर रही थी। रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, वेंकटराम ममिल्लापल्ले ने कहा, “हमने लंबे समय तक कीमतों को स्थिर बनाए रखने की पूरी कोशिश की, लेकिन इनपुट लागतों में लगातार वृद्धि के कारण अब मूल्य संशोधन अनिवार्य हो गया है। हमने ग्राहकों का समर्थन करने के लिए इन लागतों को वहन किया, लेकिन सर्वोत्तम गुणवत्ता और नवीन उत्पाद प्रदान करने के लिए यह निर्णय आवश्यक हो गया है।” यह फरवरी 2023 के बाद रेनो इंडिया द्वारा घोषित पहली मूल्य वृद्धि है। कंपनी ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य प्रस्ताव देने के लिए प्रतिबद्ध है और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी।

