Saturday, February 7, 2026 |
Home » Prem Marbles ने India Stonemart 2026 में पेश की एक्सक्लूसिव स्टोन्स की विस्तृत रेंज

Prem Marbles ने India Stonemart 2026 में पेश की एक्सक्लूसिव स्टोन्स की विस्तृत रेंज

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज | जयपुर उदयपुर आधारित Prem Marbles ने पिछले 37 वर्षों में मार्बल निर्यात और घरेलू बाज़ार में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी ने जयपुर के Jaipur Exhibition & Convention Centre (JECC), Sitapura में आयोजित India Stonemart 2026 में Hall No. A1, Stall No. 60 पर अपनी खदानों में उत्पादित एक्सक्लूसिव स्टोन्स की भव्य प्रदर्शनी लगाई है।

इस अवसर पर बिजनेस रेमेडीज की टीम ने Prem Marbles के संचालक Parmeshwar Agrawal से कंपनी की कारोबारी यात्रा, उत्पाद पोर्टफोलियो और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से बातचीत की।

37 वर्षों की भरोसेमंद कारोबारी यात्रा

Parmeshwar Agrawal ने बताया कि लगभग 37 वर्ष पूर्व ग्राहकों को उत्तम गुणवत्ता का मार्बल और विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Prem Marbles की स्थापना उदयपुर में की गई थी। आज कंपनी न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में स्टोन की आपूर्ति कर रही है, बल्कि दुनिया के 22 देशों में बड़े स्तर पर मार्बल और स्टोन का निर्यात भी कर रही है।

कंपनी की विशेषता यह है कि यह ग्राहकों की मांग के अनुसार विभिन्न प्रकार की फिनिश—जैसे 3D Finish, Leather Finish, CNC Finish आदि—में स्टोन स्लैब उपलब्ध कराती है। Prem Marbles के स्टोन्स की Russia, Japan और Dubai जैसे अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में विशेष मांग है। इसके साथ ही कंपनी अपने एक्सक्लूसिव स्टोन्स के लिए देशभर में डीलर नेटवर्क भी स्थापित कर रही है।

India Stonemart 2026 में पेश किए गए विशेष स्टोन्स

India Stonemart 2026 में Prem Marbles ने अपनी खदानों (उदयपुर) में उत्पादित कई प्रीमियम और एक्सक्लूसिव स्टोन्स प्रस्तुत किए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

Siena Gold, Siena Black, Marine Beige, Marine Black Fantasy, Marine Black, Marine Black Patagonia, Sippo Grey, Sippo Black, Sippo Gold, Ash Grey, Apple Grey, Cosmic Grey, Cherry Gold, Cosmic Fantasy, Golden Glow और Graffito।

कंपनी द्वारा ये सभी स्टोन्स हर साइज की स्लैब और ब्लॉक्स में उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिन्हें आर्किटेक्ट्स, डेवलपर्स और इंटरनेशनल बायर्स से खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Prem Marbles की यह प्रस्तुति India Stonemart 2026 में क्वालिटी, विविधता और वैश्विक स्टोन ट्रेंड्स का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है।



You may also like

Leave a Comment