नई दिल्ली। गुजरात के बड़ोदरा आधारित Stainless Steel उत्पादों के निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड अपने विकास को नई गति देने के लिए 330 करोड़ रुपए का Rights Issue लेकर आ रही है। यह Issue निवेश के लिए 2 सितंबर 2026 को खुलेगा और 9 सितंबर 2026 को बंद होगा।
Expected Listing Date: 15 सितंबर 2026
इस लेख में कंपनी की कारोबारी गतिविधियों, Financial Performance, Issue के मुख्य बिंदु, Diversification, अनुभव और भावी योजना जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया है।
कारोबारी गतिविधियां
वर्ष 2000 में स्थापित रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड देश में Stainless Steel Washer का अग्रणी निर्माता एवं Exporter है और कंपनी के 3,500 से ज्यादा SKUs हैं। 20 से ज्यादा वर्षों की विशेषज्ञता के साथ, कंपनी High-Value Washer के Design और Manufacturing के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर रही है। कंपनी ने Automotive, Railway, Pharmaceuticals, Aerospace, Construction और अन्य उद्योगों के OEMs के साथ साझेदारी की है और दुनिया भर के 31 से अधिक देशों को Export कर रही है।
कंपनी देश से 3,500 से अधिक प्रकार के High-Value-Added Washers का Export करने वाली प्रमुख कंपनियों में शामिल है। Fortune 500 कंपनियों में भी रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का नाम शामिल है। कंपनी के Products को Global OEMs द्वारा कठोरता से Tested और Approved किया गया है और 89 Global Partners के माध्यम से दुनिया भर में वितरित किया जाता है। कंपनी की सभी Units 100 फीसदी Renewable Energy से संचालित हो रही हैं।
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड Stainless Steel Washers, Solar Roofing Hooks, Pipes, Tubes और Sheet Metal Components जैसी व्यापक Range के Products की अग्रणी Manufacturer और Supplier है। कंपनी वर्तमान में गुजरात में पांच अत्याधुनिक Integrated Manufacturing Units संचालित कर रही है।
यह देश में Stainless Steel Washers की सबसे बड़ी Producer होने के साथ-साथ भारत से अग्रणी Exporter भी है, जिसके Products अमेरिका, जर्मनी, इटली और UAE सहित 31 देशों में Export किए जाते हैं। इसके Customers में Automotive, Railway, Defence, Power Plant और Solar Energy जैसे प्रमुख क्षेत्रों के बड़े Global और Domestic Organizations (OEMs) शामिल हैं।
High Growth Copper Clad Laminate में Diversification
कंपनी High Growth Copper Clad Laminate (CCL) में Diversification कर रही है।
Diversification
रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड Stainless Steel Products के Manufacturer से Electronics Material Manufacturer के रूप में अपने CCL Project के माध्यम से तेजी से बढ़ते PCB Ecosystem को Target करते हुए एक अग्रणी कंपनी बन रही है। कंपनी को पहले चरण के 338 करोड़ रुपए के Investment के लिए ECMS की मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 472 करोड़ रुपए की बड़ी Project को Gujarat Electronics Policy के तहत सैद्धांतिक मंजूरी प्राप्त हो गई है।
कंपनी Management CCL को रत्नवीर के लिए Medium Term में Value Creation का एक प्रमुख अवसर मानता है। लगभग 5,000 करोड़ रुपए के Domestic Market, जिसमें 90 फीसदी से अधिक Import Dependency है, 16.4 फीसदी अनुमानित PCB Market CAGR और चरणबद्ध पांच-लाइन Capacity का संयोजन एक मजबूत Structural Opportunity प्रदान करता है।
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि Project अब Execution Stage में पहुंच चुका है। Line-1 की Machinery की Installation और Commissioning का लक्ष्य नवंबर 2026 तक रखा गया है। Management द्वारा वित्त वर्ष 2031 तक 750 करोड़ रुपए से अधिक के Revenue, 20 फीसदी EBITDA Margin और 29 फीसदी ROI का अनुमान CCL के लिए एक बड़े, High-Margin वाले दूसरे Growth Engine बनने की क्षमता को दर्शाता है।
Financial Performance
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 595 करोड़ रुपए का Revenue और 31 करोड़ रुपए का Profit After Tax अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 892 करोड़ रुपए का Total Revenue और 47 करोड़ रुपए का Profit After Tax दर्ज किया। वहीं वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 1,069 करोड़ रुपए का Total Revenue और 64 करोड़ रुपए का Profit After Tax अर्जित किया।
पहली तिमाही में भी मजबूत Growth
आईसीआईसीआई डायरेक्ट की Report के अनुसार कंपनी का Stainless Steel का मुख्य Business लगातार स्वस्थ Growth दर्ज कर रहा है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में Revenue में 18.9 फीसदी की Year-on-Year Growth, EBITDA में 19.1 फीसदी की Year-on-Year Growth और Profit After Tax में 22.0 फीसदी की Year-on-Year Growth दर्ज की गई, जबकि EBITDA Margin 10.2 फीसदी पर स्थिर रहा।
कंपनी 90 फीसदी Renewable Energy और 100 फीसदी Forward एवं Backward Integration के साथ पांच Integrated Manufacturing Plants संचालित कर रही है। Management ने अगले 3-5 वर्षों में 2,500 करोड़ रुपए का Consolidated Revenue प्राप्त करने का Long-Term Target निर्धारित किया है, जिसमें मौजूदा Stainless Steel Businesses का योगदान लगभग 1,800 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है।
हाल ही में Credit Rating में सुधार, बढ़ी हुई Banking Limits और 330 करोड़ रुपए के Rights Issue से भविष्य के Expansion के लिए कंपनी की Balance Sheet और मजबूत होगी।
भावी योजना
बाजार के जानकारों और कंपनी की हालिया Strategic Announcements के अनुसार, रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग अगले 3 से 5 वर्षों में 2,500 करोड़ रुपए से अधिक के Consolidated Revenue का Long-Term Target लेकर चल रही है।
कंपनी अपनी Capacity Expansion और Product Diversification की दिशा में आक्रामक रूप से काम कर रही है। इसके तहत कंपनी Electronics-Grade Materials जैसे Copper Clad Laminates क्षेत्र में कदम रख रही है, जिसकी पहली Production Line नवंबर 2026 तक Commercially शुरू होने की उम्मीद है।
वित्त वर्ष 2027 के लिए कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपए के Revenue का Target रखा है और उसे लगभग 30 फीसदी की CAGR की उम्मीद है। Renewable Energy, Automobile और Infrastructure क्षेत्रों से मिल रहे मजबूत Order Book के दम पर कंपनी के आगामी Margin और Profit में और मजबूती आने का अनुमान है।
अनुभवी Management
48 वर्षीय विजय आर. संघवी कंपनी के Managing Director और CFO हैं और उन्होंने वडोदरा स्थित एमएस विश्वविद्यालय से Commerce में Graduation किया है। वे लौह एवं अलौह धातु उद्योग में 25 वर्षों से अधिक का Experience रखते हैं। Founder, Managing Director और Chief Financial Officer के रूप में वे Production, Marketing, Export Strategy, New Product Development और Customer Relations का नेतृत्व करते हैं और कंपनी के High-Growth Vision को आगे बढ़ाते हैं।
वे कंपनी की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं और कंपनी के Operations में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। वे कंपनी में Finance और Marketing Functions के प्रभारी हैं और Production, Research & Development तथा संबंधित Management की देखरेख भी करते हैं।
सीमा विजय संघवी कंपनी की Executive Director हैं।
वे रत्नवीर Team की एक अनुभवी सदस्य हैं, जिन्होंने Iron और Non-Ferrous Metals Business में व्यापक और व्यावहारिक Expertise के साथ कई वर्षों तक Chief Sales Coordinator के रूप में कार्य किया है।
हाल ही में Board में नियुक्त होने के बाद, वे Sales, Marketing और Customer Relationship Management में अपनी गहरी क्षमताओं के साथ Leadership को मजबूत कर रही हैं, जिससे रत्नवीर को Revenue Growth और Market Expansion पर ध्यान केंद्रित करने में और अधिक बल मिल रहा है।
उन्हें Iron और Non-Ferrous Metals Business में व्यावहारिक Expertise है। वे Sales, Marketing और Customer Relationship Management में Board की क्षमता को बढ़ा रही हैं।
Rights Issue के मुख्य बिंदु
कंपनी Rights Issue के तहत 10 रुपए प्रति शेयर के Face Value वाले कुल 1,24,99,669 Equity Shares जारी करने जा रही है। इसके लिए प्रति शेयर Price 264 रुपए तय किया गया है।
जो Shareholders Record Date 26 अगस्त 2026 तक कंपनी के साथ Registered हैं, वे इस Issue के लिए Eligible होंगे। कंपनी ने इसके लिए 7:40 का Rights Entitlement Ratio निर्धारित किया है, यानी प्रत्येक 40 Shares पर Eligible Shareholders 7 Rights Shares के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Rights Issue से प्राप्त राशि में से सर्वाधिक 255.00 करोड़ रुपए का उपयोग कंपनी की बढ़ती Working Capital की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा, जिसमें से 119.00 करोड़ रुपए वित्त वर्ष 2026-27 और 136.00 करोड़ रुपए वित्त वर्ष 2027-28 में खर्च किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, 72.99 करोड़ रुपए की शेष राशि General Corporate Purposes के लिए आवंटित की गई है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

