नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित ‘Fly-Hi Maritime Travels Limited’ कमर्शियल शिपिंग कंपनियों के चालक दल के लिए संपूर्ण यात्रा व्यवस्था का प्रबंधन करने वाली कंपनी है। कंपनी द्वारा Working Capital Requirements के वित्तपोषण, ऋण का आंशिक पुनर्भुगतान और/या Pre-Payment करने, Commercial Marketing और Development Activities तथा General Corporate Purposes की पूर्ति हेतु BSE SME Platform पर IPO लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के Prospectus से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।
कारोबारी गतिविधियां
वर्ष 2021 में निगमित, Fly-Hi Maritime Travels Limited कमर्शियल शिपिंग कंपनियों के चालक दल के लिए संपूर्ण यात्रा व्यवस्था का प्रबंधन करने में लगी हुई है और कंपनी यह सुनिश्चित करती है कि चालक दल के सदस्य अपने देश से Boarding Port तक निर्बाध रूप से पहुंचें।
यह कंपनी समुद्री और Offshore उद्योगों को Travel और Logistics Services प्रदान करती है। यह Crew Travel Management, Ticket Booking, Visa Assistance और Global Travel Coordination में विशेषज्ञता रखती है।
कंपनी Shipping Companies, Ship Managers और Maritime Professionals के लिए End-to-End Travel Solutions प्रदान करती है, जिससे Crew की समयबद्ध आवाजाही, Cost Optimization और International Travel Requirements का Compliance सुनिश्चित होता है।
Fly-Hi Maritime Travels Limited Reliability, Operational Efficiency और Personalized Service पर जोर देती है, और Industry Expertise एवं मजबूत Airline Partnerships का लाभ उठाकर विश्व स्तर पर निर्बाध Maritime Operations को सुनिश्चित करती है।
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 4540.71 लाख रुपए का Total Revenue और 182.13 लाख रुपए का Profit After Tax, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 4574.56 लाख रुपए का Total Revenue और 344.34 लाख रुपए का Profit After Tax और वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 6221.34 लाख रुपए का Total Revenue और 842.58 लाख रुपए का Profit After Tax अर्जित किया है।
वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 13.54 फीसदी का Profit After Tax Margin हासिल किया है।
प्रवर्तकों का अनुभव
45 वर्षीय जितेंद्र कुमार नेगी कंपनी के Promoter, Managing Director और Chairman हैं। वे कंपनी की स्थापना से ही Board of Directors के सदस्य हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से Business Administration में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें कंपनी के Business Sector में 14 वर्षों से अधिक का Experience है और वर्तमान में वे कंपनी के Overall Business Management के लिए जिम्मेदार हैं।
44 वर्षीय मृदुल सिंघवी कंपनी के Promoter और Full-Time Director हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय से Business Administration में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्हें 21 वर्षों से अधिक का Experience है। उन्होंने 2003 में Property Consultant के रूप में अपना Professional Career शुरू किया और फिर 2011 में 99 Hospitality में शामिल हुए, जहां उन्होंने Firm के Overall Operations का नेतृत्व किया। कंपनी में, उन्हें Business Expansion, Operations और Strategic Partnerships को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
IPO के संबंध में जानकारी
‘Fly-Hi Maritime Travels Limited’ का IPO BSE SME Platform पर 1 सितंबर को खुलकर 3 सितंबर 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा 5 रुपए Face Value के 51,60,000 Equity Shares 102 रुपए प्रति Share के भाव पर जारी कर करीब 52.63 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। इनमें से विक्रेता Shareholders द्वारा Offer for Sale के माध्यम से 9,99,600 Shares की बिक्री कर करीब 10.19 करोड़ रुपए हासिल किए जाएंगे।
IPO का Market Lot Size 1200 Shares का है और Retail Investors को दो Lots के लिए आवेदन करना होगा।
कंपनी के IPO का प्रबंधन प्रमुख Lead Manager कंपनी Corporate Makers Capital Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

