Ola Electric ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1 Z लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे किफायती कीमत, लंबी रेंज और आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया है। Ola S1Z में कंपनी की खुद की विकसित भारत सेल LFP बैटरी दी गई है। यह स्कूटर दो बैटरी वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी अधिकतम रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
310 किलोमीटर तक की रेंज का दावा
Ola S1 Z को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में बेहतर रेंज और स्मार्ट फीचर्स वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 301 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
79,999 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च
Ola S1 Z को भारतीय बाजार में 79,999 रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है। कंपनी ने इसे 3.1kWh और 5.1kWh बैटरी वेरिएंट में पेश किया है।
कीमत और वेरिएंट
Ola S1 Z के 3.1kWh बैटरी वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपए रखी गई है, जबकि 5.1kWh बैटरी वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपए है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर व्हाइट, एन्थ्रेसाइट, स्काई स्प्लैश ब्लू और माचा ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा।
बैटरी और परफॉर्मेंस
Ola S1 Z में भारत सेल LFP बैटरी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। दोनों वेरिएंट में 4kW मोटर दी गई है, जो 70 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार प्रदान करती है। 3.1kWh वेरिएंट 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 4.9 सेकंड में पकड़ता है, जबकि 5.1kWh वेरिएंट को इसके लिए 4.6 सेकंड लगते हैं।
रेंज और स्मार्ट फीचर्स
Ola S1 Z के 3.1kWh वेरिएंट में 179 किलोमीटर और 5.1kWh वेरिएंट में 301 किलोमीटर तक की रेंज का दावा किया गया है। इसमें 4.3 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है, जो स्पीड, समय, बैटरी स्तर, ट्रिप और ओडोमीटर की जानकारी दिखाती है।
कनेक्टेड फीचर्स और मुकाबला
Ola S1 Z में जियोफेंसिंग, लाइव लोकेशन मॉनिटरिंग, क्रूज कंट्रोल, रिवर्स मोड और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह Ola MoveOS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें OTA अपडेट की सुविधा भी मिलेगी। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hero Vida VX2 और TVS Orbiter जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।

