Tuesday, June 30, 2026 |
Home Metro City Specialशिविर के माध्यम से आवासन मण्डल करेगा आमजन के आवास का सपना साकार: डॉ रश्मि शर्मा

शिविर के माध्यम से आवासन मण्डल करेगा आमजन के आवास का सपना साकार: डॉ रश्मि शर्मा

50 प्रतिशत तक की छूट पर मिलेंगे निर्मित आवास और फ्लैट

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। अपने आवास का सपना देख रहे लोगों के लिए ख़ुशख़बरी है। राजस्थान आवासन मण्डल आज से 28 मई तक जयपुर, कोटा, बाड़मेर, जोधपुर भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में कैंप लगाकर निर्मित आवास और फ्लैट का बेचान 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ करेगा।
आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा ने बताया कि शिविर में उपलब्ध संपत्तियों की खरीद पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया की जयपुर में जोबनेर रोड़ स्थित महला आवासीय योजना में 6 और 7 मई को शिविर लगाकर विभिन्न आय वर्ग के लिए फ्लैट्स उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 4 लाख 70 हजार 500 रुपये है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि जयपुर में महला आवासीय योजना के अलावा विभिन्न आय वर्ग के लिए बाड़मेर में मगरा आवासीय योजना तथा कोटा में चोमहेला आवासीय योजना के लिए 6 और 7 मई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 और 14 मई को जोधपुर की विवेक विहार आवासीय योजना, कूड़ी भगतासनी योजना के साथ ही कोटा की छीपाबडौद योजना के लिए, 20 व 21 मई को कोटा की आवासीय योजना छबड़ा और आवासीय योजना मांगरोल तो वहीं भीलवाड़ा के सुवाना आवासीय योजना और प्रतापगढ़ की आवासीय योजना के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 27 मई और 28 मई को परतापुर आवासीय योजना और आवासीय योजना नैनवा के लिए शिविर का आयोजन होगा। डॉ शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की मंशानुसार राजस्थान आवासन मण्डल आमजन के आवास के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



You may also like

Leave a Comment