Tuesday, July 7, 2026 |
Home Metro City Specialमहेंद्र सिंह राठौड़ निर्विरोध बने राटो के अध्यक्ष

महेंद्र सिंह राठौड़ निर्विरोध बने राटो के अध्यक्ष

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (राटो) के कार्यकारिणी समिति के चुनाव जयपुर में निर्विरोध सम्पन्न हुए। जिसमें महेंद्र सिंह राठौड़ एक बार फिर निर्विरोध राटो के अध्यक्ष चुने गए हैं। दविपाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सुखदेव सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त हुए। वहीं, मोहन सिंह मेड़तिया को सचिव और नरेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया है। हेम सिंह कोषाध्यक्ष और दिलीप चौहान चेयरमैन ईवेंट नियुक्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त आठ कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। जिनमें पुष्पेंद्र सिंह, वंश प्रदीप सिंह, कुंदन सिंह, यतीश धाभाई, विनीत विजयन, एसएन शर्मा, पीयूष माथुर और राजेंद्र सिंह राठौड़ शामिल हैं।



You may also like

Leave a Comment