राज प्लास्ट-2025 का ग्रैंड ओपनिंग: पहले दिन 10 हजार विजिटर और ₹2,000 करोड़ का कारोबार
जयपुर। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में Plastic Manufacturers Association Rajasthan (PMAR) और PHD Chamber of Commerce & Industry की ओर से तीन दिवसीय Raj Plast-2025 का भव्य शुभारंभ हुआ।
19 से 21 सितंबर तक चलने वाले इस एक्सपो के उद्घाटन समारोह में PHED मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, बीजेपी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, वियतनाम एम्बेसी प्रतिनिधि बुई तुंग थांग सहित देश-विदेश के इंडस्ट्री लीडर्स मौजूद रहे।
Key Highlights:
-
पहले दिन 10,000 से ज्यादा ट्रेड विजिटर पहुँचे।
-
करीब ₹2,000 करोड़ की बिजनेस डील और बुकिंग हुई।
-
400+ बूथ और पवेलियन, 10-12 देशों के बायर्स की भागीदारी।
-
Recycling Machines और नई टेक्नोलॉजी पर फोकस।
-
अनुमान: तीन दिन में 30-40 हजार विजिटर और ₹10,000+ करोड़ बिजनेस इन्क्वायरी।
Speeches & Insights:
-
मंत्री चौधरी ने कहा कि “बीजेपी सरकार उद्योगों के विकास को पूरा सहयोग देगी।”
-
डॉ. चतुर्वेदी ने मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का सुझाव दिया।
-
सतीश पूनिया ने कहा कि भारत की प्लास्टिक इंडस्ट्री का उत्पादन 22 मिलियन टन है और 40 लाख लोगों को रोजगार देती है, लेकिन सिर्फ 30% ही रीसाइकिल होता है।
-
PMAR अध्यक्ष श्रवण शर्मा और चेयरमैन सुमेर सिंह शेखावत ने कहा कि यह आयोजन इंडस्ट्री के अगले 30 साल का रोडमैप तैयार करेगा।

