जयपुर। गुजरात के गांधीनगर आधारित ‘पॉज़िट्रॉन एनर्जी लिमिटेड’ देश में तेल एवं गैस उद्योग के लिए प्रबंधन और तकनीकी सलाह प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने सूचित किया है कि कंपनी अपने ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक गैस आपूर्ति अनुबंध हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कंपनी ने अपने गैस बिक्री पोर्टफोलियो को संतुलित करने के लिए एक ग्राहक के साथ दीर्घकालिक गैस बिक्री और खरीद समझौता (“GSPA”) सफलतापूर्वक निष्पादित किया है।
कंपनी ने एक ग्राहक के साथ एक वर्ष की अवधि के लिए दीर्घकालिक अनुबंध निष्पादित किया है, जो 1 जनवरी 2026 से शुरू होगा और 31 दिसंबर 2026 तक वैध रहेगा। कुल मिलाकर, इस एलएनजी बिक्री व्यवस्था के साथ, कंपनी ने वर्ष 2026 के लिए 3.285 टीबीटीयू आर-एलएनजी बेचेगी, जो इस समझौते की अवधि में लगभग 85.41 मिलियन घन मीटर के बराबर है। वर्तमान कीमतों के आधार पर, ऑर्डर का अनुमानित मूल्य 378 करोड़ रुपये है।
कारोबारी गतिविधियां : 2008 में स्थापित, पॉज़िट्रॉन एनर्जी लिमिटेड देश में तेल एवं गैस उद्योग के लिए प्रबंधन और तकनीकी सलाह प्रदान करती है। कंपनी प्रबंधन परामर्श, परियोजना प्रबंधन और संचालन और प्रबंधन सेवाओं सहित संपूर्ण गैस वितरण समाधान प्रदान करती है। कंपनी ने प्राकृतिक गैस पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक गैस एकत्रीकरण व्यवसाय विकसित किया है और कंपनी भारतीय बाजार में कॉमन केरियर पाइपलाइन नेटवर्क का उपयोग से कारोबारी विस्तार कर रही है। कंपनी आईएसओ :2015 और आईएसओ 45001:2018 के प्रमाण पत्रों से प्रमाणित है। यह प्रमाणीकरण तेल और गैस क्षेत्र को प्रदान की जाने वाली परामर्श और ओ एंड एम सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करता है। पॉज़िट्रॉन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और निजी कंपनियों सहित प्रमुख तेल व गैस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों को सेवा प्रदान करती है।
कंपनी की सेवाओं में परियोजना प्रबंधन परामर्श (पीएमसी),सीजीडी (सिटी गैस वितरण) नेटवर्क का संचालन और रखरखाव, सीएनजी और लघु-स्तरीय एलएनजी का संचालन और रखरखाव,सीजीडी इंफ्रास्ट्रक्चर आदि के लिए निष्पादन परियोजनाएं शामिल हैं। निम्नलिखित शामिल हैं। कंपनी के पास पूरे भारत में विभिन्न परियोजना स्थलों पर करीब 140 कर्मचारी कार्यरत हैं।

