Thursday, August 13, 2026 |
Home Banking and InsurancePNB Housing Finance ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया फिक्स्ड रेट नॉन-Home Loan Product लॉन्च किया

PNB Housing Finance ने अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया फिक्स्ड रेट नॉन-Home Loan Product लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत की तीसरी सबसे बड़ी Housing Finance कंपनी PNB Housing Finance  Limited ने एक नया फिक्स्ड रेट नॉन-Home Loan Product पेश किया है। इस लोन के जरिए ग्राहक अब संपत्ति के बदले ऋण, वाणिज्यिक भूखंड खरीद, भूखंड के बदले ऋण और लीज रेंटल डिस्काउंटिंग जैसी सुविधाएं ले सकते हैं, वो भी 10 प्रतिशत से शुरू होने वाली निश्चित ब्याज दर पर। इस नए समाधान का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी पात्रता मानदंडों के आधार पर ऋण तक आसान पहुँच को संभव बनाना है।
बंधक आधारित लोन पर निश्चित ब्याज दर होने से ग्राहकों को अपने वित्तीय भविष्य की योजना बनाने में आसानी होती है, क्योंकि इसमें ब्याज दरों के उतार-चढ़ाव या लोन अवधि बढऩे का जोखिम नहीं होता। पीएनबी हाउसिंग का यह फिक्स्ड रेट नॉन-होम लोन उत्पाद 15 साल तक की पुनर्भुगतान अवधि के साथ आता है, जिससे आसान ईएमआई और लंबी अवधि की वित्तीय योजना संभव होती है। इसके साथ ही, ग्राहक जल्दी प्रोसेसिंग, अपनी ज़रूरत के अनुसार पात्रता मानदंड और घर बैठे सेवा जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं, जिससे लोन लेना आसान और बिना किसी झंझट के हो जाता है।
इस मौके पर PNB Housing Finance के MD और CEO गिरीश कौसगी ने कहा कि भारत में लोन से जुड़े नियम और तरीके तेजी से बदल रहे हैं। लोग अब स्थिर और भरोसेमंद लोन विकल्प चाहते हैं। स्थिर और पारदर्शी क्रेडिट विकल्पों की बढ़ती मांग को देखते हुए, हम अपने फिक्स्ड रेट नॉन-होम लोन समाधान पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं, जो उधारकर्ताओं के लिए अधिक वित्तीय स्थिरता के साथ सुरक्षित ऋण प्रदान करता है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में, हमारा उद्देश्य बाजार की महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करना और अपने ग्राहकों को नवीन और बेहतर, उत्तरदायी वित्तीय समाधानों के माध्यम से सशक्त बनाना है, जो विकास और सुरक्षा दोनों को बढ़ावा देते हैं।”
वर्तमान में PNB Housing के कुल रिटेल लोन में से करीब 28.5 प्रतिशत नॉन-होम लोन हैं, जिसकी औसत टिकट साइज 27 लाख (31 मार्च 2025 तक) है। यह लॉन्च पीएनबी हाउसिंग के व्यापक उद्देश्य का हिस्सा है, जिसके तहत वह देश भर में अपनी 356 शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से ग्राहक-केंद्रित समाधान प्रदान करते हुए इस पोर्टफोलियो को मजबूत करना चाहता है। कंपनी लगभग चार दशकों की विरासत के साथ वित्तीय समावेशन को सुलभ और नवोन्मेषी समाधानों के माध्यम से बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment