Thursday, March 12, 2026 |
Home » आयुर्वेदिक अनुसंधान को मिली एक नवीन दिशा

आयुर्वेदिक अनुसंधान को मिली एक नवीन दिशा

आयुर्वेदिक अनुसंधान को मिली एक नवीन दिशा

by Business Remedies
0 comments

पंतजलि में अत्याधुनिक Zebrafish और Drosophila (fruit fly) अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन

• अनुसंधान की नवीन सुविधाएं भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा युवा वैज्ञानिकों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करेंगी – Acharya Balkrishna

राष्ट्रीय / Haridwar, 11 मार्च। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के उद्देश्य से कार्यरत Patanjali Research Institute द्वारा आज एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए अत्याधुनिक Zebrafish और Drosophila अनुसंधान प्रयोगशाला का औपचारिक उद्घाटन, संस्थान के मार्गदर्शक, धन्वन्तरि स्वरुप, आयुर्वेद को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिक Acharya Balkrishna द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस उपलब्धि को और भी विशेष बना दिया।

यह Zebrafish और Drosophila प्रयोगशाला आधुनिक जैव-चिकित्सीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जोकि औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक औषधियों के वैज्ञानिक मूल्यांकन को नई दिशा प्रदान करेगी। मनुष्यों से आनुवंशिक समानता के कारण Zebrafish और Drosophila जैवचिकित्सा अनुसंधान में एक शक्तिशाली मॉडल जीव के रूप में उभरी हैं। Zebrafish की Early Development Stages में पारदर्शी संरचना और तीव्र प्रजनन क्षमता और Drosophila मक्खियों के छोटे जीवन चक्र के कारण यह जीव Disease Mechanisms, Toxicology और Drug Discovery अनुसंधान के लिए अत्यंत उपयोगी माने जाते हैं।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए Acharya Balkrishna ने कहा कि भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा में अपार ज्ञान का भंडार है, जिसे आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से प्रमाणित करना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि सनातन ऋषियों की विधा को, वैदिक चेतना को, ऊर्जा को, भारत के स्वर्णिम काल को, पुनःस्थापित करने और इन्हें विश्व के समक्ष साक्ष्य-सहित, आधुनिक अनुसंधान तकनीकों के माध्यम से प्रस्तुत करने का कार्य Patanjali कर रहा है। Zebrafish और Drosophila जैसी उन्नत मॉडल प्रणाली हमारे वैज्ञानिकों को यह अवसर प्रदान करेगी कि वे औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रभावों को सूक्ष्म स्तर पर समझ सकें और उन्हें वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ प्रस्तुत कर सकें।

उन्होंने आगे कहा कि Patanjali Research Institute ने पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे वैज्ञानिक अध्ययन किए हैं जिनसे यह सिद्ध हुआ है कि आयुर्वेदिक औषधियां न केवल प्रभावी हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं। इस नवीन प्रयोगशाला के माध्यम से Patanjali के वैज्ञानिकों को Metabolic Diseases, Neurological Diseases, Inflammation Related Problems और Cancer जैसे विभिन्न जटिल रोगों पर आयुर्वेदिक औषधियों के प्रभावों का गहन अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रकार की सुविधाएं भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा युवा वैज्ञानिकों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करेंगी।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक Dr. Anurag Varshney ने कहा कि Zebrafish और Drosophila मॉडल आधुनिक जैव-चिकित्सीय अनुसंधान में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी पारदर्शी संरचना वैज्ञानिकों को जीव के अंदर होने वाली जैविक प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के माध्यम से औषधीय पौधों से प्राप्त यौगिकों की जैविक क्रियाओं और औषधियों के प्रभाव को समझने में नवीन दिशा मिलेगी।

Zebrafish और Drosophila प्रयोगशाला के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सुविधा अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें नियंत्रित तापमान और प्रकाश व्यवस्था वाले विशेष Aquarium System स्थापित किए गए हैं, जो Zebrafish के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक वातावरण प्रदान करते हैं। इसी तरह, Drosophila के लिए Culture Bottle का प्रयोग किया गया है, एवं इन्हें नियंत्रित तापमान में रखने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, उच्च-रिज़ॉल्यूशन Microscopy और Imaging Systems भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी सहायता से वैज्ञानिक, भ्रूण विकास, कोशिकीय गतिविधियों और जैविक प्रक्रियाओं का सूक्ष्म अध्ययन कर सकेंगे।

Patanjali Research Institute में पहले से ही विभिन्न जीव मॉडल्स जैसे कि Rats, Mice, Rabbit, Hamsters, Guinea Pigs, C. elegans पर व्यापक शोध कार्य किया जा रहा है। Zebrafish और Drosophila अनुसंधान प्रयोगशाला इन सभी क्षेत्रों के वैज्ञानिकों को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे आयुर्वेदिक औषधियों के प्रभावों का समग्र अध्ययन किया जा सकेगा। Patanjali द्वारा स्थापित इस नवीन Zebrafish और Drosophila अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा संस्थान भारतीय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment