Friday, July 3, 2026 |
Home Corporate WorldVedanta International School का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजित

Vedanta International School का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजित

विद्यार्थियों ने द्वापर युग से लेकर वर्तमान समय तक की यात्रा को मंचित किया

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Jaipur। Jaipur के Hathoj स्थित Vedanta International School के प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले वार्षिकोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ किया गया। सामाजिक उत्थान का संदेश देने वाले इस वार्षिकोत्सव का आयोजन ‘युगसेतु’ जैसे जीवन्त विषय पर रखा गया। जिसका उद्देश्य प्राचीनकाल से लेकर आधुनिक युग तक आए सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक परिवर्तनों को प्रस्तुत करना था।

कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय कार्यकारिणी प्रशासन के Chairman Naresh Yadav व कार्यकारिणी सदस्यों के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुई। इस अवसर पर शिक्षा व खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। वहीं संस्थान की Principal ने विद्यालय की वर्ष पर्यन्त अर्जित उपलब्धियों को वर्णित करते हुए छात्र-छात्राओं व उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने द्वापर युग से लेकर वर्तमान समय तक की यात्रा को नृत्य, नाटक और संगीत के माध्यम से जीवंत रूप में मंचित किया। द्वापर युग की घटनाओं, परंपराओं और जीवन मूल्यों को दर्शाते हुए यह बताया गया कि समय के साथ समाज में किस प्रकार परिवर्तन आए हैं और आज का आधुनिक युग किस तरह तकनीक, शिक्षा और विचारों में आगे बढ़ा है। साथ ही विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि युग भले ही बदलते रहें, लेकिन मानवीय मूल्य, संस्कार और संस्कृति सदैव हमारी पहचान बने रहते हैं। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक समझ को विकसित करते हैं।



You may also like

Leave a Comment