Wednesday, May 20, 2026 |
Home Corporate WorldAdmac Systems Limited को 2.55 करोड़ रुपए के Order मिले

Admac Systems Limited को 2.55 करोड़ रुपए के Order मिले

घरेलू और Export ग्राहकों से मशीन नवीनीकरण व Automation Systems के लिए मिला नया Contract

by Business Remedies
0 comments

Jaipur। Admac Systems Limited महाराष्ट्र के Pune आधारित भारतीय और वैश्विक Engineering Industry के लिए Customized Special Purpose Machines और Automation Systems के Design, Manufacturing, Export और Supply करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने Stock Exchanges को सूचित किया है कि उसे घरेलू और Export Customers से Silma Machine के लिए Indexing Roller, एक Automatic Coil Strapping Machine, एक Plate Scrubber, एक Main Edge Milling, Automatic Tool-Changing Device Structure और एक Pre & Post Washing Station के लिए मशीन के Renovation हेतु 2.55 करोड़ रुपये का Order मिला है। कंपनी की कुल Order Book 79.88 करोड़ रुपये की है।

कारोबारी गतिविधियां: 2008 में निगमित Admac Systems Limited भारतीय और वैश्विक Engineering Industry के लिए Customized Special Purpose Machines और Automation Systems के Design, Manufacturing, Export और Supply में लगी हुई है। कंपनी के उत्पाद मुख्य रूप से Steel, Automobile, Food, Tool Manufacturing और अन्य Engineering Industries की जरूरतों को पूरा करते हैं।

कंपनी Customized Special Purpose Machines, Robotic Material Handling Systems, Automation, Assembly Machines, Packaging Machines और Product Design में विशेषज्ञता रखती है। कंपनी की वार्षिक Production Capacity 100 Units है और Financial Year 2024-25 में कंपनी ने 100 प्रतिशत Capacity Utilization हासिल किया, जो मांग और दक्षता में निरंतर वृद्धि को दर्शाता है।

कंपनी के उत्पाद:

Black Bar Solutions: यह कच्चे लोहे के Black Bars की कुशल Handling और Transport के काम आती है।

Bar Chamfering Machine: यह उपकरण की क्षति या चोट से बचने के लिए Steel Bars के किनारों को चिकना करती है।

Bar Straightener Machine: यह Hot Rolling के बाद Alloy Steel Bars की सीधी स्थिति सुनिश्चित करती है।

Bright Bar Solutions: यह Ultrasonic Testing और सटीक Packaging Equipment के काम आती है।

Grinding Solutions: आकार और सतह की Finish को बनाए रखने के लिए Single या Double Pass Grinding

Super Finishing Solutions: उच्च गुणवत्ता वाली विशेष Finish के लिए Belt Polishing Technology



You may also like

Leave a Comment