Wednesday, July 15, 2026 |
Home Corporate World‘Pace E-Commerce Ventures Limited’ ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 57.81 फीसदी अधिक 215.34 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

‘Pace E-Commerce Ventures Limited’ ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 57.81 फीसदी अधिक 215.34 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया

by Business Remedies
0 comments
Pace E-Commerce Ventures Limited

जयपुर। अहमदाबाद आधारित ‘पेस ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड’ बच्चों के फर्नीचर, बिस्तर, घरेलू सामान और आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। 30 सितंबर 2025 को समाप्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 2709.31 लाख रुपए के मुकाबले 59.38 फीसदी अधिक 4318.27 लाख रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। 30 सितंबर 2025 को समाप्त छमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 136.45 लाख रुपए के मुकाबले 57.81 फीसदी अधिक 215.34 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: 2015 में स्थापित, पेस ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड बच्चों के फर्नीचर, बिस्तर, घरेलू सामान और आवश्यक वस्तुएं प्रदान करती है। कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में बिस्तर और पालने, बैठने और आराम करने की जगह, स्टोरेज और ऑर्गनाइज़र, प्लेरूम फर्नीचर, डिब्बे और टोकरियां,सजावट और सहायक उपकरण, बच्चों के बिस्तर, शिशुओं के बिस्तर, शिशुओं और बच्चों के लिए आवश्यक सामान, खाने के लिए आवश्यक सामान और घरेलू सामान, स्पोर्ट्स राइड-ऑन और आउटडोर, कला और शिल्प, खेल और पहेलियाँ, स्कूटर और राइड-ऑन, गुड़िया, एक्शन फिगर और सॉफ्ट टॉय शामिल हैं। कंपनी का एक ई-कॉमर्स पोर्टल www.cotandcandy.com है, जो विभिन्न श्रेणियों में उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। कंपनी ने बीटूसी और बीटूबी दोनों ग्राहकों के लिए उत्पादों की ऑन-डिमांड प्रिंटिंग और निर्माण की कई मांगों को भी पूरा करना शुरू कर दिया है। पेस ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड ने बच्चों के मनोरंजन उद्योग के कुछ लोकप्रिय और सबसे बड़े ब्रांडों के निर्माण और वितरण लाइसेंस हासिल किए हैं।



You may also like

Leave a Comment