नई दिल्ली : OPPO India ने भारत में ओप्पो फाइंड एक्स8 सीरीज़ का लॉन्च किया। ओप्पो की इनोवेशन की विरासत को आगे बढ़ाते हुए फाइंड एक्स8 सीरीज़ में फ्लैगशिप मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400 SoC, दो टेलीफोटो लेंस के साथ क्वाड-कैमरा सेट-अप, हाई डेंसिटी क्विक चार्जिंग सिलिकॉन कार्बाईड बैटरी, और ColorOS 15 (एंड्रॉयड 15 पर आधारित) जैसी खूबियाँ हैं। इसमें IP68 और IP69 रेटेड टिकाऊ और लाईटवेट बिल्ड के साथ फोटोग्राफी और Pro डक्टिविटी में सुधार के लिए अनेक AI फीचर्स दिए गए हैं।
इस सीरीज़ में फाइंड एक्स8 प्रो का मूल्य 16GB RAM + 512GB स्टोरेज के लिए INR 99,999 रुपये है। स्टैंडर्ड फाइंड एक्स8 दो स्टोरेज वैरिएंट्स 12GB + 256GB के लिए INR 69,999 रुपये और 16GB RAM + 512GB के लिए INR 79,999 रुपये में उपलब्ध है। ये सभी डिवाईस 3 दिसंबर से ओप्पो ई-स्टोर , फ्लिपकार्ट एवं अन्य रिटेल आउटलेट्स से प्रि-ऑर्डर की जा सकेंगी।
पेटे लाऊ , एसवीपी एंड चीफ़ प्रोडक्ट ऑफ़िसर, ओप्पो ने कहा, “ओप्पो की फ़ाइंड एक्स8 सीरीज़ ने स्मार्टफोन की सीमाएं बढ़ा दी हैं। फाइंड एक्स8 और फाइंड एक्स8 प्रो में अत्याधुनिक इंजीनियरिंग और प्रो फेशनल फोटोग्राफी के लिए अल्ट्रा-ग्रेड कैमरा, अल्ट्रा-लाँग लाइफ बैटरी लाइफ और अल्ट्रा-पॉवरफुल परफॉरमेंस का बेहतरीन मिश्रण है, ताकि भारी कामों को भी आसानी से संभाला जा सके। इन सभी आधुनिक फीचर्स और ओप्पो एआई तथा कलरओएस15 के शानदार तालमेल ने दैनिक कामों को बहुत सुगम और आसान बना दिया है। हमारे और औद्योगिक नेतृत्वकर्ताओं के सहयोग के साथ फाइंड एक्स8 सीरीज़ सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी और क्राफ़्ट्समैनशिप का प्रतिनिधित्व करती है। इन इनोवेशंस के साथ फाइंड एक्स8 सीरीज़ स्मार्टफोन की उत्कृष्टता में विश्व के नए मानक स्थापित कर रही है। इसने यूज़र्स द्वारा अपनी डिवाइस से अपेक्षाओं के नए मानक स्थापित कर दिए हैं।”
फाइंड एक्स8 फ्लैगशिप सीरीज़ में ड्युअल टेलीफोटो लेंस के साथ क्वाड कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके Pro मॉडल में इनोवेटिव ट्रिपल प्रिज़्म लेंस आर्किटेक्चर के साथ LYT808 प्राईमरी सेंसर, 50 50MP LYT600 3x टेलीफोटो सेंसर, क्रांतिकारी 50MP IMX858 6x पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और 50MP 120° JN5 अल्ट्रा-वाईड कैमरा है।
3X कैमरा पर इनोवेटिव ट्रिपल प्रिज़्म लेंस आर्किटेक्चर स्टैंडर्ड Find X8 में भी दिया गया है, जिसके द्वारा OPPO स्लीक डिज़ाईन के साथ स्लिम स्मार्टफोन में ड्युअल टेलीफोटो कैमरा देकर DSLR जैसी ऑप्टिकल ज़ूम क्षमताएं प्रदान करने में समर्थ बना है।
फाइंड एक्स8 सीरीज़ में ओप्पो की डिज़ाईन फिलॉसफी उभरकर आई है। इसके प्रो मॉडल में एलुमीनियम फ्रेम के साथ क्वाड कर्व्ड ग्लास बॉडी है, जबकि स्टैंडर्ड वैरिएंट में फ्लैट साईडेड मिनिमलिस्टिक एस्थेटिक दी गई है। फाइंड एक्स प्रो की मोटाई केवल 8.24 मिमी तथा इसका वजन केवल 215 ग्राम है, जो सुंदरता और कम्फर्ट का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। इसमें अल्ट्रा-इमर्सिव 6.78ईंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसके दोनों ओर क्वाड-कर्व्ड ग्लास लगे हैं। यह स्पेस ब्लैक और पर्ल व्हाईट में उपलब्ध होगा। पर्ल व्हाईट डिवाईस में एक अद्वितीय पर्लेसेंट पैटर्न दिया गया है, ताकि कोई भी दो डिवाईस एक सी न दिखें।
ओप्पो की नई सिलिकॉन कार्बाईड बैटरी टेक्नोलॉजी ने बैटरी लाईफ को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया है। इस बैटरी में ज्यादा छोटे और कॉम्पैक्ट स्पेस में ज्यादा डेंसिटी सुनिश्चित की गई है। Find X8 Pro में 5,910mAh की बैटरी है, जबकि इसके स्टैंडर्ड मॉडल में 5,630 mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों की मॉडल रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, ताकि ये कभी भी डिस्चार्ज न रहें।

