बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली NTPC Limited और Government of Gujarat ने गुजरात के मेहसाणा में आयोजित वाइब्रेन्ट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रैन्स के दौरान 9 अक्टूबर को एक एमओयू साईन किया। एमओयू का उद्देश्य पारम्परिक एवं गैर-पारम्परिक ऊर्जा सेक्टरों में अवसरों का अन्वेषण करना है।
भुपेन्द्रभाई पटेल, मुख्यमंत्री, गुजरात; प्रल्हाद जोशी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा के लिए केंद्रीय केबिनेट मंत्री; कनुभाई देसाई, वित्त, ऊर्जा एवं पेट्रोकैमिकल मंत्री, गुजरात सरकार तथा गुरदीप सिंह, सीएमडी, एनटीपीसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी NTPC Limited, देश की विद्युत की आवश्यकताओं में एक चौथाई योगदान देती है। इसकी इंस्टॉल्ड क्षमता 83 मेगावॉट है और 30.90 गीगावॉट अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13.3 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है।
कंपनी 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने तथा भारत के शुद्ध शून्य लक्ष्यों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। थर्मल, हाइड्रो, सोलर एवं विंड पावर प्लांट्स के विविध पोर्टफोलियो के साथ एनटीपीसी देश को भरोसेमंद, किफायती एवं स्थायी विद्युत उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। कंपनी हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाने, और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विद्युत उत्पादन के साथ एनटीपीसी ने कई नए कारोबार क्षेत्रों जैसे ई-मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज, पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज, वेस्ट-टू-एनर्जी, न्युक्लियर पावर और ग्रीन हाइड्रोजन समाधानों में भी प्रवेश किया है।

