Saturday, March 7, 2026 |
Home » SBI General Insurance ने ‘HealthAlpha’ लॉन्च किया

SBI General Insurance ने ‘HealthAlpha’ लॉन्च किया

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनियों में से एक, SBI General Insurance ने अपना नया प्रमुख रिटेल Health Insurance प्रॉडक्ट ‘HealthAlpha’ लॉन्च किया है। यह प्रॉडक्ट 50 से अधिक कवर विकल्पों और असीम लचीलापन के साथ तैयार किया गया है। ‘आपका स्वास्थ्य, आपका कवर, आपकी राह’ (Your Health. Your Cover. Your Way) की सोच पर आधारित यह पॉलिसी ग्राहकों को उनकी जीवनशैली और स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप व्यक्तिगत योजना बनाने की स्वतंत्रता देती है।
यह लॉन्च कंपनी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसमें वह ग्राहकों को किफायती, अनुकूलित और आधुनिक स्वास्थ्य बीमा समाधान प्रदान करना चाहती है, ताकि मेडिकल और अस्पताल खर्चों का आर्थिक बोझ कम हो सके।
मोहम्मद आरिफ़ खान, डिप्टी सीईओ, SBI General Insurance ने कहा कि हम ‘हेल्थ अल्फा’ लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित हैं। यह जीएसटी सुधारों के बाद उद्योग का पहला ऐसा प्रॉडक्ट है जो किफायती और आसान स्वास्थ्य सुरक्षा को एक नई दिशा देता है। बढ़ती मेडिकल लागत के बीच, पर्याप्त कवरेज वाला सही हेल्थ इंश्योरेंस लेना पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है। ‘HealthAlpha’ सिर्फ एक और हेल्थ प्लान नहीं, बल्कि यह हेल्थ कवरेज के अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करता है — व्यक्तिगत जरूरतों, नवाचार और ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण के साथ। हमारे विस्तृत अस्पताल नेटवर्क और मजबूत क्लेम प्रक्रिया के साथ, हमें विश्वास है कि यह प्रॉडक्ट लोगों और परिवारों को अपने स्वास्थ्य बीमा पर पहले से कहीं अधिक नियंत्रण देगा।’



You may also like

Leave a Comment