Sunday, July 5, 2026 |
Home EducationNSDC International ने विश्वस्तरीय Healthcare सेवाओं में सुधार लाने के लिए 1 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा

NSDC International ने विश्वस्तरीय Healthcare सेवाओं में सुधार लाने के लिए 1 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली  NSDC International दुनिया भर में केयरगिविंग सेगमेन्ट में कौशल की खामियों को दूर करने की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखे हुए है, NSDC International ने Global Healthcare की क्षमता बने के लिए तकरीबन 1 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। गौरतलब है कि दुनिया भर में इन प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है।
अब तक संगठन हजारों कुशल केयरगिवर्स को जर्मनी, जापान, यूके और इजरायल जैसे देशों में नौकरियों के अवसर उपलब्ध करा चुका है। इस प्रशिक्षण के तहत उम्मीदवारों को विशेष सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण तथा अंग्रेजी, जर्मन एवं जापानी भाषाओं में कौशल प्रदान किया गया है। ताकि उनकी रोजगार क्षमता बड़े और वे दुनिया के विभिन्न कोनों में अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों में नौकरी पाकर अपनी सेवाएं प्रदान कर सकें। हाल ही में कुछ प्रमुख जापानी एवं जर्मन कंपनियों ने एनएसडीसी इंटरनेशनल (एनएसडीसी की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी) के उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ नौकरी दी थी, जो संगठन द्वारा दिए जाने वाले प्रशिक्षण की गुणवत्ता को दर्शाता है।
आलोक कुमार, सीईओ, NSDC International ने कहा कि आज पूरी दुनिया एसडीजी-3 के अनुरूप स्वास्थ्य एवं कल्याण के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में प्रयासरत है। इसी के मद्देनजर एनएसडीसी इंटरनेशनल में हम हर संभव कोशिश कर रहे है। हम न सिर्फ अनुकूल प्रोग्राम लेकर आए हैं बल्कि उम्मीदवारों को उद्योग जगत की आवश्यकतानुसार कौशल प्रदान करने के लिए देशी-विदेशी संस्थानों के साथ साझेदारी भी की है। ताकि हम हेल्थकेयर की चुनौतियों को दूर करने में योगदान दे सकें। हमने दुनिया भर में हजारों कुशल केयरगिवर्स को नौकरी हासिल करने में मदद की है। अपने प्रयासों के द्वारा हम हेल्थकेयर सिस्टम में कुशल प्रोफेशनल्स को शामिल करने के लिए निरंतर अग्रसर हैं।’
Healthcare सेगमेन्ट की बात करें तो कई देश प्रोफेशनल्स की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए जूझ रहे हैं। संगठन विभिन्न देशों की मांग को पूरा करने के लिए अब तक कनाडा, यूएसए, यूके, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, सिंगापुर, जापान और गल्फ कोऑपरेशन काउन्सिल देशों के साथ साझेदारी कर चुका है। NSDC International ने प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय संगठनों जैसे युनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, कैम्ब्रिज बॉक्सहिल लैंग्वेज असेसमेन्ट ट्रस्ट और अग्रणी जापानी एवं जर्मन भाषा प्रदाताओं के साथ भी साझेदारियां की हैं। संगठन ने इजरायल के लिए भी उम्मीदवारों को Healthcare में कौशल प्रदान करना शुरू किया है, जहां लगभग 5000 केयरगिवर्स की आवश्यकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को कौशल प्रदान करने और उन्हें विदेशों में अवसर उपलब्ध कराने के लिए जानी-मानी युनिवर्सिटियों एवं स्वदेशी संस्थानों के साथ साझेदारियां भी की हैं। उम्मीदवारों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने तथा प्रतिभाशाली उम्मीदवारों की मांग को पूरा करने के लिए एनएसडीसी इंटरनेशनल ने देश भर में सेंटर स्थापित किए हैं, जहां उम्मीदवारों को ग्लोबल रोल्स के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।

 



You may also like

Leave a Comment