बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम ने Mody School, LaxmanGarh में खुशी की लहर दौड़ा दी है। उत्कृष्टता, Mody School, की परंपरा रही है। एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परीक्षा- परिणाम के साथ मोदी संस्थान शीर्ष पर रहा। कक्षा 12वीं में जहाँ मानविकी वर्ग में कुमारी स्नेहा ढाका 98 प्रतिशत के साथ विद्यालय की टॉपर रहीं, वहीं वाणिज्य वर्ग में कुमारी अश्लेषा अजितसरिया 98 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहीं। विज्ञान वर्ग के सर्वोच्च अंक 91.2 प्रतिशत कुमारी भव्या जैन ने प्राप्त किए। शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ सभी छात्राओं का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना सभी के लिए हर्ष व गौरव का विषय रहा।
विद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा- परिणाम भी शानदार रहा : 95.6 प्रतिशत के साथ जहाँ कुमारी सारवि गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं 94.6 प्रतिशत के साथ कुमार कीर्ति चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 93.8 प्रतिशत अंकों के साथ समर्पिता जैन तीसरे स्थान पर रहीं। सात छात्राएँ 90 प्रतिशतसे अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुईं।विद्यालय की कक्षा बारहवीं की 26 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए तथा 58 छात्राओं ने विभिन्न विषयों में शत- प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दसवीं कक्षा की वांशी मोर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय मे शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस शानदार परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या चारू शर्मा ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्या जी ने बड़े उदार हृदय से समस्त अभिभावक गण एवं शिक्षक वृंद के प्रति भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं

