Saturday, July 4, 2026 |
Home Banking and InsuranceUnion Bank of India ने ‘यूनियन वेलनेस डिपॉजिट’ का शुभारंभ किया, एक अनूठी 375-दिवसीय खुदरा अवधि जमा योजना

Union Bank of India ने ‘यूनियन वेलनेस डिपॉजिट’ का शुभारंभ किया, एक अनूठी 375-दिवसीय खुदरा अवधि जमा योजना

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई Union Bank of India  द्वारा मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में खुदरा ग्राहकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई, अपनी नई और नवोन्मेषी अवधि जमा योजना ‘यूनियन वेलनेस डिपॉजिट’ का शुभारंभ किया गया। यूनियन वेलनेस डिपॉजिट को अवधि जमा उत्पाद के साथ स्वास्थ्य बीमा को सहजता से एकीकृत करके धनर्जन और स्वास्थ्य सुरक्षा दोनों को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है. इसके अतिरिक्त, यह रुपे सेलेक्ट डेबिट कार्ड के माध्यम से कई प्रकार के जीवनशैली लाभ प्रदान करता है।
यह योजना 18 से 75 वर्ष की आयु के निवासी व्यक्तियों के लिए व्यक्तिगत या संयुक्त रूप से उपलब्ध है। संयुक्त खातों के लिए, केवल प्राथमिक खाताधारक ही बीमा कवरेज के लिए पात्र होंगे। इसमें न्यूनतम जमा राशि 10.00 लाख और अधिकतम 3 करोड़ है, जिसमें समय से पहले बंद करने और जमा पर ऋण की सुविधा है. इस योजना की अवधि 375 दिन है और यह 6.75 प्रतिशत प्रति वर्ष की आकर्षक ब्याज दर प्रदान करती है, साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी प्रदान करती है। इस उत्पाद की एक विशिष्टता 375-दिन के सुपर टॉप-अप स्वास्थ्य बीमा कवर का समावेशन है, जो कैशलेस अस्पताल में भर्ती होने की सुविधा के साथ 5.00 लाख की बीमा राशि प्रदान करता है। शुभारंभ करते हुए, Union Bank of India की प्रबंध निदेशक एवं CEO ए. मणिमेखलै ने बताया, ‘यूनियन वेलनेस डिपॉजिट का शुभारंभ हमारे मूल्यवान ग्राहकों को नवोन्मेषी और प्रीमियम बैंकिंग अनुभव प्रदान करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है. प्रथम पेशकश के रूप में, यह उत्पाद स्वास्थ्य देखभाल लाभों की एक श्रृंखला के साथ धनर्जन को जोड़ता है’।

 



You may also like

Leave a Comment