Saturday, September 12, 2026 |
Home Corporate WorldNoPaperForms Solutions Limited ने बाजार नियामक SEBI के पास UDRHP-1 दाखिल किया

NoPaperForms Solutions Limited ने बाजार नियामक SEBI के पास UDRHP-1 दाखिल किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। NoPaperForms Solutions Limited शिक्षा क्षेत्र के लिए विशेष रूप से विकसित AI-powered vertical Software-as-a-Service (Vertical SaaS), embedded payments और agentic AI products की व्यापक series उपलब्ध कराती है। कंपनी ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास UDRHP-1 दाखिल किया है। कंपनी ने प्रस्तावित IPO के तहत 375 करोड़ रुपये तक का fresh issue पेश करने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, एक investor shareholder द्वारा 1 रुपये अंकित मूल्य वाले 3,84,22,392 equity shares तक का offer for sale (OFS) प्रस्तावित है।

कंपनी fresh issue से प्राप्त net proceeds का इस्तेमाल मुख्य रूप से इन उद्देश्यों के लिए करेगी: 1. ग्राहकों को जोड़ने और उन्हें बनाए रखने से संबंधित खर्चों की funding। 2. technical development और cloud infrastructure से जुड़े खर्चों की funding। 3. general corporate purposes के साथ-साथ अभी तक चिन्हित नहीं किए गए acquisitions के जरिए inorganic growth में funding करना।

NoPaperForms Solutions Limited छात्र enrollment और payment क्षेत्र में एक नई category तैयार करने वाली कंपनी है। operations से प्राप्त revenue के आधार पर वित्त वर्ष 2025 में यह भारत का इस क्षेत्र का सबसे बड़ा platform है। यह जानकारी 1Lattice report पर आधारित है। कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में 50 करोड़ रुपये से अधिक revenue वाली इस category में यह भारत की एकमात्र profitable company भी रही है।

NoPaperForms के products छात्रों को जोड़ने, enrollment, fee management और student engagement जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण स्तरों को address करते हैं। ये ऐसे मुख्य क्षेत्र हैं, जिनका सीधे तौर पर educational institutions के revenue और छात्रों के experience पर प्रभाव पड़ता है। यह जानकारी भी 1Lattice report पर आधारित है।

कंपनी के solutions educational institutions को students के conversion और revenue में सुधार, marketing खर्च को अधिक effective बनाने और operational efficiency बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए कंपनी data, context और workflow को integrate करती है, जिससे छात्रों को बेहतर experience उपलब्ध कराया जा सके।

Red Herring Prospectus के जरिए पेश किए जाने वाले कंपनी के equity shares को BSE Limited (BSE) और National Stock Exchange of India Limited (NSE) पर list कराने का प्रस्ताव है।

इस issue के लिए IIFL Capital Services Limited और SBI Capital Markets Limited Book Running Lead Managers (BRLM) हैं।



You may also like

Leave a Comment