Sunday, August 2, 2026 |
Home AutomobileNissan Motor India की बिक्री में आया 218% का उछाल

Nissan Motor India की बिक्री में आया 218% का उछाल

घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन के साथ जुलाई में दर्ज की अब तक की सर्वश्रेष्ठ मासिक होलसेल बिक्री

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम | बीआर न्यूज नेटवर्क
Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने जुलाई 2026 में अपनी अब तक की सबसे बेहतर मासिक होलसेल बिक्री दर्ज करते हुए भारतीय बाजार में अपनी विकास यात्रा को नई गति दी है। कंपनी ने जुलाई में घरेलू होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 218 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की। इसी के साथ निसान ने अपनी नई एसयूवी निसान टेक्टॉन की देशभर में डिलीवरी भी शुरू कर दी है। नई टेक्टॉन के जुडऩे से कंपनी का एसयूवी पोर्टफोलियो और मजबूत हुआ है और भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति को मजबूती मिली है।
जुलाई 2026 में निसान मोटर इंडिया का प्रदर्शन:
घरेलू होलसेल बिक्री: 4,518 यूनिट
निर्यात होलसेल बिक्री: 4,821 यूनिट
कुल होलसेल बिक्री: 9,339 यूनिट
घरेलू बिक्री में 218 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि
निसान मोटर इंडिया ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4,518 यूनिट की बिक्री दर्ज की। कंपनी की घरेलू होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 218 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि भारत में निसान ब्रांड के प्रति ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और कंपनी की नई रणनीति की सफलता को दर्शाती है। कंपनी का कहना है कि बेहतर उत्पादों, मजबूत ग्राहक अनुभव और एसयूवी सेगमेंट पर फोकस के कारण भारतीय बाजार में उसकी स्थिति लगातार मजबूत हो रही है।
नई निसान टेक्टॉन की डिलीवरी शुरू, एसयूवी पोर्टफोलियो हुआ मजबूत
9 जुलाई 2026 को नई निसान टेक्टॉन का सफल वल्र्ड प्रीमियर किया गया था और 20 जुलाई 2026 से देशभर में इसकी डिलीवरी शुरू कर दी गई। टेक्टॉन के शामिल होने के बाद निसान का एसयूवी पोर्टफोलियो पहले से अधिक मजबूत हो गया है। कंपनी के एसयूवी पोर्टफोलियो में अब निसान मैग्नाइट, निसान ग्रेवाइट और नई निसान टेक्टॉन शामिल हैं। कंपनी ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने के लिए अपने उत्पादों की रेंज और सेवाओं को लगातार बेहतर बना रही है।
प्रीमियम एसयूवी अनुभव के साथ टेक्टॉन बनी नई पहचान
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि जुलाई में घरेलू बिक्री में 218 प्रतिशत की वृद्धि भारत में निसान ब्रांड की मजबूत होती स्थिति का संकेत है। उन्होंने कहा कि नई निसान टेक्टॉन की डिलीवरी शुरू होना कंपनी के विकास सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि एसयूवी क्षेत्र में उत्कृष्टता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लॉन्च की गई टेक्टॉन निसान की समृद्ध एसयूवी विरासत को आगे बढ़ाती है। निसान पैट्रोल से प्रेरित डिजाइन, बेहतर ड्राइविंग डायनामिक्स, अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक और आरामदायक सुविधाओं के साथ यह भारतीय ग्राहकों के लिए एक प्रीमियम एसयूवी विकल्प के रूप में पेश की गई है। कंपनी निसान केयर पैकेज और बेहतर ग्राहक अनुभव के माध्यम से लंबे समय तक ग्राहकों के लिए मूल्य तैयार करने पर ध्यान दे रही है।
टेक्टॉन लॉन्च कैंपेन ने बनाया रिकॉर्ड, नेटवर्क विस्तार पर जोर
नई निसान टेक्टॉन की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने व्यापक प्रोडक्ट लॉन्च कैंपेन चलाया था। इसमें ग्लोबल वल्र्ड प्रीमियर और शानदार एक्सपीरियंस ड्राइव शामिल रही। इस अभियान को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी स्थान मिला। कंपनी की 60 निसान टेक्टॉन एसयूवी के काफिले ने चंडीगढ़ से लेह तक यात्रा की और जांस्कर क्षेत्र में 16,703 फीट ऊंचे शिंकू ला दर्रे को पार किया। इस दौरान “लेह पहुंचने वाले एक ही मॉडल के चौपहिया वाहनों के सबसे बड़े काफिले” का रिकॉर्ड बनाया गया। इस ड्राइव ने टेक्टॉन की मजबूती, विश्वसनीयता, ऑफ-रोड क्षमता और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता को प्रदर्शित किया।
कंपनी का लक्ष्य भारत में गुणवत्ता, नवाचार और विश्वसनीयता के वैश्विक मानकों के साथ अपनी मजबूत पहचान बनाना है।



You may also like

Leave a Comment