वित्त वर्ष 2027 तक 250 आउटलेट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रही है ‘निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’: सौरभ वत्स
जयपुर। जयपुर के सीकर रोड पर अत्याधुनिक नमो निसान 3एस केंद्र के उद्घाटन हुआ है। इस अवसर पर निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक
सौरभ वत्स का आना भी हुआ। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने उनसे मिलकर, शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं अनुभव, कंपनी के राजस्थान में कारोबारी गतिविधियां और विस्तार, वैश्विक परिस्थितियों का ऑटोमोबाइल मार्केट पर प्रभाव एवं टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञता जैसे विषयों पर चर्चा की उनसे हुई चर्चा के संपादित अंश यहां प्रस्तुत हैं।
आपकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि एवं अनुभव के संबंध में जानकारी दिजिए?
सौरभ वत्स: डीपीएस दिल्ली से मेरी स्कूलिंग हुई है। फिर मैंने कंप्यूटर साइंस में बीएससी किया है। आईएमआई, दिल्ली से मैंने मार्केटिंग विषय में एमबीए किया। इसके बाद व्यावसायिक जीवन की शुरुआत मैंने बल्लारपुर इंडस्ट्रीज लिमिटेड से की। 1997 में कुछ समय मैंने डेवू में काम किया। फिर कुछ दिनों बाद मैं जनरल मोटर्स के कोरिया स्थित प्लांट में प्रोडक्शन संबंधित पोस्ट पर पदस्थापित हुआ। 2018 से 2023 तक मैं स्लैंटिस के साथ जुड़ा रहा। 2023 से में निशान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ जुड़ा हुआ हूं और प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हूं।
कंपनी की राजस्थान में कारोबारी गतिविधियां और विस्तार के संबंध में जानकारी दिजिए?
सौरभ वत्स: निसान मोटर इंडिया ने जयपुर के सीकर रोड पर नया नमो निसान 3एस आउटलेट खोला है। नमो निसान 3 एस सेंटर में 2,100 वर्गफीट का शोरूम और 5,000 वर्गफीट का अत्याधुनिक सर्विस वर्कशॉप है, जिससे एक ही जगह पर सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट मिल सकेगा। इस केंद्र के माध्यम से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स सपोर्ट की सुविधा मिल सकेगी।
इससे राजस्थान में निसान के नेटवर्क में कुल 18 टचपॉइंट्स हो गए हैं और इससे ब्रांड की पहुंच बढ़ी है एवं पूरे क्षेत्र में ग्राहकों का अनुभव बेहतर हुआ है।
इस महीने भारत में ऐतिहासिक नेटवर्क विस्तार की पहल के तहत खोले गए इस नए टचपॉइंट से कंपनी को राजस्थान में ग्राहकों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने जयपुर में नए एवं अत्याधुनिक नमो निसान 3एस केंद्र के उद्घाटन के साथ राजस्थान में अपना फुटप्रिंट बढ़ाया है। यह कदम भारत के प्रमुख बाजारों में सेल्स एवं सर्विस के अनुभव को सुगम बनाने और अपनी पहुंच बढ़ाने के निसान के मौजूदा प्रयासों के तहत उठाया गया है। इस केंद्र में 2,100 वर्ग फीट में आधुनिक शोरूम बनाया गया है, जहां 4 कारें डिस्प्ले की जा सकती हैं। साथ ही 3 सर्विस बे के साथ 5,000 वर्ग फीट में सर्विस वर्कशॉप स्थापित किया गया है। निसान के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं। साथ ही जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही स्टाफ और सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं, जो ग्राहकों को प्रीमियम ऑनरशिप एक्सपीरियंस एवं बेहतर मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे कुल कारोबार का करीब 5 फ़ीसदी हमें राजस्थान से प्राप्त हो रहा है और राजस्थान के कुल कारोबार का करीब 26 फीसदी जयपुर से प्राप्त हो रहा है।
वैश्विक परिस्थितियों का ऑटोमोबाइल सेक्टर पर क्या प्रभाव पड़ रहा है?
सौरभ वत्स: खाड़ी देशों में युद्ध के कारण शिपिंग कॉपी प्रभावित हुई है। कंपनी का संयंत्र चेन्नई में स्थित है और चेन्नई पोर्ट से ही कंपनी द्वारा खाड़ी देशों में वाहनों का निर्यात किया जाता है। कंपनी प्रतिवर्ष करीब 1 लाख वाहनों का निर्यात कर रही है। आने वाले दिनों में फ्यूल की कीमत बढ़ने, प्लास्टिक के दाने जैसे प्रमुख रॉ-मटेरियल की आपूर्ति बाधित होने और शिपिंग लाईन बाधित होने का ऑटोमोबाइल सेक्टर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। लेकिन स्थिति में सुधार होने के साथ ही ऑटोमोबाइल बाजार सामान्य हो जाएगा।
निशान को टेक्नोलॉजी में विशेषज्ञ कंपनी के तौर पर जाना जाता है। आपका क्या मानना है ?
सौरभ वत्स: वर्ष 1965 में निसान मोटर ने रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के साथ कार करके जोंगा जीप बनाना शुरू किया था। इस बार ने लंबे समय तक सशस्त्र बलों को यातायात के साधन के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की है।
वर्ष 1930 में पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल निसान मोटर द्वारा लांच की गई थी। भारत में हमारी कंपनी उसे स्थिति में
इलेक्ट्रिक व्हीकल लांच करेगी जब वह इसे डेमोक्रेटिक कर सके।
फाइनेंस की उपलब्धता और भावी योजना के संबंध में बताइए ?
सौरभ वत्स: कंपनी ने निसान फाइनेंस के तहत 5.5 फीसदी की आसान ब्याज फाइनेंस योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को फायदा पहुंचाया है। पूरा फाइनेंस मिलने से ग्राहकों को बहुत ज्यादा सहुलियत हुई है।
हाल ही में लॉन्च की गई नई निसान ग्रेवाइट के साथ हम प्रोडक्ट आधारित रिसर्जेंस को गति दे रहे हैं। साथ ही पाइपलाइन में और भी नए मॉडल्स हैं।




