गुरुग्राम: Nissan Motor India Private Limited (NMIPL) ने आज मई, 2026 की अपनी सेल्स परफॉर्मेंस की जानकारी दी। मई में कंपनी की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 118 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। बीते महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 2,948 यूनिट्स की बिक्री की। इसी दौरान 5,023 कारों का निर्यात किया गया, जिससे कंपनी की कुल बिक्री 7,971 यूनिट्स की रही। Nissan Motor India Private Limited ने सालाना आधार पर लगातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में बढ़त दर्ज की है। इससे भारतीय बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है।
प्रदर्शन पर प्रबंधन की प्रतिक्रिया
Nissan Motor India Private Limited के मैनेजिंग डायरेक्टर Saurabh Vatsa ने कहा, ‘लगातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी Nissan के प्रोडक्ट्स में ग्राहकों के भरोसे की उत्साहजनक तस्वीर दिखाने वाली है। Nissan Magnite की मजबूती के साथ-साथ All-New Nissan Gravite को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया और CNG विकल्प को अपनाने की गति को देखते हुए भारत में अपनी रणनीति को लेकर हम उत्साहित हैं। हम Nissan Tecton के World Premiere की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और ऐसे में हमारा फोकस देशभर में अपना नेटवर्क फुटप्रिंट बढ़ाने, पहुंच को मजबूत करने और ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव देने पर है।’
ऑल न्यू Nissan Gravite को लेकर बाजार से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के साथ भारत में Nissan की लाइन-अप में ग्राहकों की रुचि लगातार बनी हुई है। भारत में Nissan के सफर में नई Nissan Magnite लगातार एक मजबूत स्तंभ बनी हुई है। इसने प्रतिस्पर्धी कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी को मजबूती दी है और प्रमुख बाजारों में ग्राहकों को लगातार जोड़े रखने में योगदान दे रही है।

