जयपुर। मुंबई आधारित प्रमुख बैंकिंग सर्विसेज टेक्नोलॉजी मुहैया कराने और डिजिटल पेमेंट ऐप ‘टाइमपे’ का संचालन करने वाली कंपनी Network People Services Technologies Limited (NPST) ने 30 जून 2024 को समाप्त वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम प्रस्तुत किए हैं। उक्त अवधि में कंपनी का मुनाफा तीन गुना हो गया है।
कंसोलिडेटेड बैलेंस शीट के अनुसार 30 जून 2024 को समाप्त तिमाही में कंपनी ने गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 24.88 करोड़ रुपए के मुकाबले 60.26 करोड़ रुपए का कुल राजस्व अर्जित किया है। उक्त अवधि में कंपनी द्वारा गत वित्त वर्ष की समान अवधि में अर्जित 5.15 रुपए के मुकाबले 15.62 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

