Tuesday, October 13, 2026 |
Home Banking and InsuranceNational Stock Exchange ने वाराणसी में NSE IPO पर ‘आइडिया टू आईपीओ’ इंटरैक्टिव वर्कशॉप का आयोजन किया

National Stock Exchange ने वाराणसी में NSE IPO पर ‘आइडिया टू आईपीओ’ इंटरैक्टिव वर्कशॉप का आयोजन किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर, 2026: National Stock Exchange of India (NSE) ने उत्तर प्रदेश सरकार और कोटक महिंद्रा बैंक के सहयोग से 8 अक्टूबर, 2026 को वाराणसी में एसएमई आईपीओ पर ‘आइडिया टू आईपीओ’ विषय पर एक इंटरैक्टिव वर्कशॉप का सफल आयोजन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसमें कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव प्रांजल यादव, आईएएस; उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम (यूपीएसआईसी) के प्रबंध निदेशक रोहित आनंद, आईएएस; एनएसई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्णन अय्यर और कोटक महिंद्रा बैंक में चैनल सेगमेंट एवं स्ट्रैटेजी की प्रमुख  नूपुर शर्मा शामिल थीं।
इस कार्यक्रम में शहर के चुनिंदा एसएमई उद्यमियों, कारोबारियों, वित्तीय पेशेवरों और पूँजी बाजार से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रांजल यादव ने कहा, “आज हमने एनएसई के साथ मिलकर इस वर्कशॉप का आयोजन किया, जिसमें उद्यमियों को शेयर बाजार और एसएमई आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम से वाराणसी के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह शहर को औद्योगिक विकास के एक आदर्श केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी एक कदम है। इस तरह की पहल उत्तर प्रदेश के छोटे और मझोले कारोबारों को तेजी से आगे बढ़ने और देश के साथ-साथ वैश्विक बाजार में भी अपनी पहचान बनाने में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।”
रोहित आनंद ने कहा, “इस पहल से एमएसएमई क्षेत्र को आगे बढ़ने और कारोबार का विस्तार करने में मदद मिलेगी। वाराणसी और उत्तर प्रदेश में कई कारोबार अपने स्थानीय बाजारों में अच्छी पहचान रखते हैं। इस वर्कशॉप के जरिए प्रतिभागियों को समझने का मौका मिला कि शेयर बाजार की मदद से ऐसी कंपनियां किस तरह राष्ट्रीय स्तर पर अपना ब्रांड बना सकती हैं।”

कार्यक्रम में कृष्णन अय्यर ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि एनएसई का उद्देश्य शेयर बाजार तक लोगों की पहुँचआसान बनाना और छोटे कारोबारों को अपना कारोबार बढ़ाने तथा बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद करना है।

एनएसई के मुख्य व्यवसाय विकास अधिकारी श्रीराम कृष्णन ने कहा, “एनएसई इमर्ज एसएमई को आसानी से पूँजी जुटाने और स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होकर अपनी पहचान बढ़ाने का अवसर देता है।“ उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश से एनएसई पर सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए हम सरकार के साथ मिलकर नियमित रूप से ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगे।”
अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 764 कंपनियाँ एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध हो चुकी हैं। इन कंपनियों ने मिलकर 24,520 करोड़ रुपए से अधिक की पूँजी जुटाई है। इन सभी कंपनियों का कुल बाजार मूल्य लगभग 2,78,000 करोड़ रुपए है।



You may also like

Leave a Comment