Wednesday, July 1, 2026 |
Home Metro City Specialतीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस आईएसआईईएम-2024 का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस आईएसआईईएम-2024 का हुआ शुभारंभ

इनबोर्न एरर्स ऑफ मेटाबॉलिज्म मरीजों की हालत में सुधार के लिये समय पर इसकी जांच जरूरी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। इनबोर्न एरर्स ऑफ मेटाबॉलिज्म पर तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस आईएसआईईएम 2024 शुभारंभ आज यहां झालाना संस्थानिक क्षेत्र स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, (आरआईसी) में हुआ और इसका समापन 22 सितम्बर को होगा। यह आयोजन विशेषज्ञों, चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और इनबोर्न मेटाबॉलिक विकारों से प्रभावित परिवारों के लिए ज्ञान, इनोवेटिव और नए इलाजों का आदान प्रदान करने किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन विभिन्न सेशन और वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें इन रोगों के निदान में मौजूदा समय में हुए अपडेट्स और दवाईयों के बारे में तकनीकी जानकारी विषय विशेषज्ञों ने दी।
नेशनल कॉन्फ्रेंस का उदï्घाटन सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर अतिरिक्त निदेशक डॉ. बी.एस चारण, एसिस्टेन्ट डायरेक्टर जनरल हैल्थ सर्विसेज मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ एण्ड फेमिली वेलफेयर, भारत सरकार, डॉ. मधुलिका काबरा एम्स दिल्ली, (एक्जीक्यूनिटव मैम्बर) डॉ. सीमा कपूर, अध्यक्ष आईएसआईईएमई डॉ. प्रियांशु माथुर, आगेनाइजिंग सेक्रेटरी सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे। डॉ. माहेश्वरी ने इस प्रकार के आयोजन को समयानुकूल बताते हुए कहा कि इससे नवागंतुक चिकित्सक एवं अन्य हैत्थकेयर प्रॉफेशनल्स को इस प्रकार के दुर्लभ रोगों के निदान में आए क्रांतिकारक परिवर्तनों की जानकारी मिल सकेगी।
इससे पूर्व हुई वर्कशॉप में मूल मेटाबोलाइट आधारित दृष्टिकोण डॉ. लोकेश कुमार अग्रवाल, ऑर्गेनिक एसिड्यूरिया प्रोफाइलिंग पर डॉ. उषा दवे सहित अन्य वक्ताओं ने उपस्थित डेलिगेट्स को सम्बोधित किया। इस प्रकार की एक और वर्कशॉप में वैशाली मडकाइकर, रंजिनी पार्थसारथी और शीतल महामुंका ने विभिन्न सम्बद्ध विषयों पर व्यख्यान दिए। इसी प्रकार एनबीएस कार्यक्रम डॉ. सीमा कपूर समाज पर एनबीएस का प्रभाव, डॉ. कनिका सिंह स्क्रीन पॉजिटिव रिजल्ट से निपटने के बारे में डॉ. सुवर्णा मागा ने विचार व्यक्त किए।
इससे पूर्व राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, (आरआईसी) मुख्य ऑडिटोरियम में चार सत्र में पैनल डिस्कशन्स हुए जिनमें वंशानुगत मेटाबॉलिज्म रोग अतीत से वर्तमान तक विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में डॉ. मधुलिका काबरा, डॉ. सुनीता बिजारनिया, डॉ. हंसश्री पद्मनाभ, डॉ. जयकिशन मित्तल, श्रीमती वैशाली मडकाइकर ने चर्चा की इस सत्र के मॉडरेटर डॉ चैतन्य दातार थे। इसी मंच पर हुए दूसरे पैनल डिस्कशन में जटिल अणु मेटाबॉजिज्म विकार पर केस आधारित चर्चा हुई जिसमें डॉ. उमा राम स्वामी, डॉ. सीमा कपूर, डॉ. आरुषि गहलोत, डॉ. बालामुरुगन ने संदर्भ विषय परमॉडरेटर डॉ. आराधना द्विवेदी द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब प्रेजेन्टेशन के माध्यम से दिए। एनर्जी की कमी से जुड़े विकारों पर हुए पैनल डिस्कशन में की कमी से संबंधित विकार केस आधारित पैनल डिस्कशन में डॉ. सुमिता डांडा, डॉ.श्रुति बजाज, डॉ. लोकेश सैनी,डॉ. आकाश शर्मा और श्रीमती अनुजा अग्रवाल ने चर्चा में भाग लिया। मंच संचालन डॉ. उदय कोटेचा ने किया।



You may also like

Leave a Comment