Tuesday, June 30, 2026 |
Home Breaking NewsMy Mudra Fincorp Limited को Nippon India Mutual Fund के अधिकृत वितरक के रूप में सूचीबद्ध किया

My Mudra Fincorp Limited को Nippon India Mutual Fund के अधिकृत वितरक के रूप में सूचीबद्ध किया

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। My Mudra Fincorp Limited विभिन्न प्रकार की फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी को Nippon India Mutual Fund के अधिकृत वितरक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार यह सूचीबद्धता My Mudra (My Mudra Fincorp Limited) की व्यापक वित्तीय सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इस साझेदारी के साथ, कंपनी अब अपने विस्तृत शाखा नेटवर्क और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से खुदरा और संस्थागत निवेशकों को Nippon India Mutual Fund योजनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगी।

कारोबारी गतिविधियां:

My Mudra Fincorp Limited की स्थापना 2013 में हुई थी और यह भारत में प्रमुख बैंकों और NBFC के लिए Channel Partner (DSA) के रूप में कार्य करती है। New Delhi में कंपनी का मुख्यालय है।

कंपनी वित्तीय उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के वितरण और बिक्री में माहिर है। एक Channel Partner के रूप में, कंपनी रेफर किए गए ग्राहकों को सुरक्षित ऋण जैसे कि घर और संपत्ति ऋण, असुरक्षित ऋण जैसे कि व्यवसाय और व्यक्तिगत ऋण, Professional Loan और साथ ही Credit Card प्रदान करती है। कंपनी ने Insurance Products की बिक्री को शामिल करने के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार भी किया है। कंपनी के ग्राहकों में निजी व्यक्ति, व्यवसाय और पेशेवर जैसे कि Chartered Accountant (CA) और Company Secretary (CS) शामिल हैं।

कंपनी में 150 से अधिक पेशेवरों की टीम कार्यरत है। खुद की Branch के अलावा कंपनी Franchise Model पर काम करती है और 150 से अधिक Franchise कार्यरत हैं। Phygital Approach से कंपनी पूरे देश में सेवाएं प्रदान कर रही है। कंपनी को वित्तीय सेवाएं प्रदान करने का 10 वर्षों का अनुभव है। 15 से अधिक राज्यों में उपस्थिति के साथ कंपनी की सेवाएं राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध है। कंपनी के 10000 से अधिक संतुष्ट ग्राहक हैं। 90 से अधिक बैंक व वित्तीय संस्थाएं कंपनी के साथ जुड़ी हुई है।



You may also like

Leave a Comment