Sunday, June 28, 2026 |
Home Metro City Specialएक से तीन मार्च को आयोजित होगा MSME इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025

एक से तीन मार्च को आयोजित होगा MSME इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025

दी एसएसआई एसो. ने एक्सपो के सफल आयोजन के लिए बोर्ड बैठक में लिए कई निर्णय

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/कोटा। दी एसएसआई एसोसियेशन के सलाहकार बोर्ड मेंबर्स एवं कार्यकारिणी की बैठक पुरुषार्थ भवन गोबरिया बावड़ी पर संपन्न हुई। संस्था के चीफ एडवाइजर अशोक माहेश्वरी, अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, सचिव अनुज माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष आशुतोष जैन व निर्वाचित अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि बैठक में दिनांक 1 से 3 मार्च तक आयोजित होने वाले MSME इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025 को भव्यता प्रदान करने का निर्णय लिया गया। इस आयोजन में उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी सख्या में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के एमएसएमई से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस एक्सपो में 500 से अधिक स्टॉलें लगाए जाने की संभावना है।
संस्था के चीफ एडवाइजर अशोक माहेश्वरी ने बैठक में सुझाव दिया कि इस आयोजन में पर्यटन से जुड़े व्यवसाई एवं पर्यटन से जुड़े विभागों एवं व्यापारियों व आमजन को भी जोड़ा जाए और इसे अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसमें फूड कोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम मनोरंजन के साधन भी आयोजित किया जाए, जिससे भारी संख्या में इस आयोजन के प्रति लोगों का आकर्षण बन सके। साथ ही युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप से जुड़े युवाओं को भी इसमें आमंत्रित किया जाए, जिससे उनको औद्योगिक स्थापना के साथ-साथ उत्पादित वस्तुओं को प्रदर्शन करने का मौका मिल सके और सभी को इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, सचिव अनुज माहेश्वरी ने बताया कि MSME इंडस्ट्रियल एक्सपो 2025 जिसमे उद्यमियों के लिए विकास का नया मंच मिलेगा। यह एक्सपो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। एक्सपो का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 1 मार्च को सुबह 10:30 बजे करेंगे। इसमें उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग जगत के नेताओं, सरकारी प्रतिनिधियों और बड़े पैमाने के उद्योगों के प्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। एक्सपो में एनएसआईसी, केवीआईसी, एपीडीए, हैंडलूम विभाग और हस्तशिल्प बोर्ड जैसे प्रमुख सरकारी विभाग भाग ले रहे हैं। यहां उद्यमियों को नए उत्पादों के लिए कच्चे माल का आदान-प्रदान, समस्या निवारण शिविर और मोटिवेशनल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य यहां का औद्योगिक विकास और अपने उत्पादन का प्रदर्शन करना है। इसमें सेमिनारों के माध्यम से औद्योगिक विषयों पर सेमिनारों का आयोजन कर उन पर गहनता से चर्चा की जाएगी। बैठक में निर्वाचित अध्यक्ष मनोज राठी, कोषाध्यक्ष आशुतोष जैन ने बताया कि हमारी योजना है कि इस इंडस्ट्रियल एक्सपो के माध्यम से हाड़ौती के औद्योगिक विकास पुन: मिलेगी एवं नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। साथ-साथ उद्यमियों निवेशकों एवं उद्योग जगत के बीच सहयोगात्मक मंच बनाकर हाड़ौती के औद्योगिक विकास की ओर दिशा में एक मजबूत प्रयास होगा।



You may also like

Leave a Comment