बिजनेस रेमेडीज/कोटा Motion Education में JEE की तैयारी कर रहे छात्र अनुराग डे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का परचम लहराया है। उन्होंने Singapore International Maths Olympiad Challenge (एसआइएमओसी) में कांस्य पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Motion Education के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि यह प्रतियोगिता गणित में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ओलंपियाड्स में से एक मानी जाती है, जिसमें दुनियाभर के प्रतिभाशाली छात्र भाग लेते हैं। इसमें तीन राउंड होते हैं -व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा, टीम प्रतियोगिता और ‘मैथ वॉरियर’ चैलेंज। यह ओलंपियाड छात्रों की गणितीय सोच, समस्या सुलझाने की क्षमता और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण को परखने का एक बेहतरीन मंच है। अनुराग की सफलता इस बात का उदाहरण है कि अगर सही गाइडेंस और मेहनत हो, तो छात्र अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी शानदार प्रदर्शन कर सकता है। अनुराग की इस उपलब्धि पर मोशन परिवार को गर्व है।

