बिजऩेस रेमेडीज/भरतपुर प्रीमियम दरवाजों और खिड़कियों के लिए भारत के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड Fenesta ने Rajasthan के भरतपुर में नए शेरूम के लॉन्च के साथ अपने रीटेल फुटप्रिन्ट को और मजबूत बना लिया है। सैनी इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा संचालित यह नया शोरूम पक्का बाग, अचनेरा रोड़, भरतपुर, राजस्थान- 321001 पर स्थित है जो देश भर में उच्च गुणवत्ता के फेनेस्ट्रेशन समाधान उपलब्ध कराने की फेनेस्टा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नया शोरूम उपभोक्ताओं का फेनेस्टा के व्यापक पोर्टफोलियो का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेगा, जिसमें यूपीवीसी, एलुमिनियम विंडोज एवं डोर्स, सोलिड पैनल डोर और फॉसेड्स एवं प्रीमियम हार्डवेयर शामिल हैं। रीटेल स्पेस को घर के मालिकों, आर्कीटेक्ट्स एवं बिल्डर्स को प्रोडक्ट्स के बारे की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, जो शानदार स्टाइलिश, टिकाऊ और ऊर्जा-प्रभावी समाधानों की उम्मीद रखते हैं।
Fenesta के बिजनेस हैड साकेत जैन ने कहा कि भरतपुर में नए शोरूम का लॉन्च करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, इस शहर को समृद्ध इतिहास और तेजी से विकसित होते आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। राजस्थान का मार्केट हमारे लिए महत्वपूर्ण है और यह नया स्टोर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्ट्स एवं व्यक्तिगत सेवाएं प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस शोरूम के माध्यम से हम उपभोक्ताओं को प्रोडक्ट्स का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करेंगे ताकि वे अपने स्टाइलिश एवं सस्टेनेबल लिविंग स्पेसेल के लिए सोच-समझ कर प्रोडक्ट्स खरीद सकें।’ इस शोरूम से भरतपुर और आस-पास के क्षेत्रों में फेनेस्टा को प्रोडक्ट्स अधिक सुलभ हो जाएंगे, और वे प्रोडक्ट्स को देखकर, इनके फायदों को समझने के बाद अपनी जरूरतों के अनुसार प्रोडक्ट्स खरीदने का फैसला ले सकेंगे।

