बिजऩेस रेमेडीज/लक्ष्मणगढ़ लक्ष्मणगढ़ स्थित Modi University में शेखावटी की महिलाओं के लिए एक सम्मान कार्यक्रम अनुभूति का आयोजन किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजिक कल्याण के क्षेत्र में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न महिलाओं का स्वागत मोदी विश्वविद्यालय के प्रांगण स्थ्ति स्वामी तानसेन सभागार में किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ करते हुए Mody संस्थान के प्रेसिडेंट प्रो. आशुतोष भारद्वाज ने शेखावटी की इन सशक्त महिलाओं का स्वागत करते हुए मातृ शक्ति का वन्दन किया। समाज के कल्याण में महिलाओं की भूमिका को उन्होंने सर्वोपरी बताया और कहा कि बेहतर समाज के निर्माण में शेखावटी की महिलाओं का कार्य अद्वितीय है। कार्यक्रम में विशिष्ट तौर पर आंमत्रित वक्ता अदिति राठौड़ ने बच्चों की परवरिश पर अपनी बात रखी। बच्चों की परवरिश और पालन पोषण संबन्धित समस्याओं के साथ ही शारीरिक, समाजिक और भावनात्मक विकास पर विस्तार से चर्चा की। अदिती ने कहा की कैसे छोटे छोटे उपायों द्वारा बच्चों में एक सकारात्मक परिवर्तन लया जा सकता है। मोदी संस्थान के एडमिशन विभाग की तरफ से शेखावटी की बच्चियों के लिए विशेष स्वाभिमान छात्रवृति योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने बताया की मोदी संस्थान द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों में शेखावटी की मेधावी छात्राओं के लिए 10 से 100 प्रतिशत तक की छात्रवृति का प्रावधान है। सभी पाठ्यक्रमों में कुल 5 करोड़ तक की छात्रवृति दी जाएगी। इसके साथ ही स्थानिय अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष से मोदी विद्यालय में कक्षा प्रथम से 12वीं तक के लिए डे स्कूल का प्रावधान किया गया है ताकि स्थानिय बच्चियों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के दौरान मोदी संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद पुरोहित के साथ सभी अधिकारी गण मौजूद रहे।
Modi University में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. वी. के. जैन, केशर महावीर सेवा ट्रस्ट ने महिला स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण चर्चा की और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) की डेमोंस्ट्रेशन भी दी, जिसमें यह सिखाया गया कि किसी की जान कैसे बचाई जा सकती है जब वह दिल का दौरा पडऩे जैसी आपात स्थिति में हो। कार्यक्रम के दौरान मोदी संस्थान के प्रेसिडेंट डा0 आशुतोष भारद्वाज के साथ स्कूल ऑफ लिबरल आटर््स एंड साइंसेज के डीन प्रो जितेन्द्र बिनवाल के साथ सभी संकायों के डीन एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

