Saturday, December 6, 2025 |
Home » Mobikwik ने बेहतर मार्जिन के साथ एबिटडा (EBITDA) में 80 प्रतिशत  की वृद्धि दर्ज की

Mobikwik ने बेहतर मार्जिन के साथ एबिटडा (EBITDA) में 80 प्रतिशत  की वृद्धि दर्ज की

by Business Remedies
0 comments

गुरुग्राम, 05 नवंबर, 2025: भारत की अग्रणी फिनटेक कंपनी One Mobikwik Systems Limited (Mobikwik) (NSE: MOBIKWIK / BSE: 544305) ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने आय परिणाम (standalone और consolidated) की घोषणा की। कंपनी ने अपने Payments और Financial Services business दोनों में उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज किया है। इस तिमाही में Mobikwik ने अपने विकास की रफ्तार को बनाए रखते हुए लाभप्रदता की दिशा में ठोस प्रगति की है।

कंपनी की अध्यक्ष, कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी Upasana Taku ने कहा, “इस तिमाही का प्रदर्शन हमारे व्यावसायिक बुनियादी सिद्धांतों की मज़बूती और भविष्य में लाभप्रदता पर हमारे फोकस को दर्शाता है। Contribution Profit में वृद्धि और EBITDA में सुधार हमारे खर्चों पर नियंत्रण और Payments व Loan business में सतत वृद्धि का परिणाम है। भारत की अग्रणी फिनटेक कंपनी के रूप में अब हम अपने विकास के अगले चरण के लिए UPI और Digital Loan सेगमेंट में अपनी भूमिका को और मजबूत करने की तैयारी कर रहे हैं।”

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में Mobikwik ने बेहतर लागत नियंत्रण और मजबूत परिचालन अनुशासन के चलते ₹24.8 करोड़ का EBITDA लाभ दर्ज किया, जो पिछली तिमाही की तुलना में 80% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी का Payments business लगातार मजबूत परिचालन वृद्धि और लाभप्रदता दर्ज कर रहा है। Mobikwik भारत में #1 PPI Wallet बना हुआ है और UPI ecosystem में शीर्ष तीन सबसे तेजी से बढ़ते ऐप्स में शामिल है। इस तिमाही में कंपनी ने UPI लेनदेन में 3.5 गुना वार्षिक वृद्धि हासिल की। GMV (Gross Merchant Value) अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जो वार्षिक आधार पर 53% और तिमाही-दर-तिमाही 13% बढ़ा।

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में Mobikwik का User Base 18.35 करोड़ और Merchant Base 47.1 लाख तक पहुंच गया। बढ़ती लेनदेन मात्रा और बेहतर मॉनेटाइजेशन के चलते Payment Revenue में 11% वार्षिक वृद्धि हुई। पेमेंट गेटवे लागत घटने से Net Payment Processing Margin 14 basis points पर स्थिर रहा, जबकि Gross Margin 29% के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो 71% वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है।

Mobikwik का Digital Financial Business भी निरंतर मजबूत प्रदर्शन कर रहा है। कंपनी का ZIP EMI GMV तिमाही-दर-तिमाही 16% से अधिक बढ़कर ₹807.1 करोड़ हो गया। बेहतर पोर्टफोलियो प्रदर्शन और लागत अनुशासन के कारण Financial Services Gross Margin 42% तक पहुंच गया और Gross Profit में 231% तिमाही-दर-तिमाही वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी का लोन-संबंधित खर्च पिछली तिमाही के 7.3% से घटकर GMV का 4.4% रह गया, जो बेहतर लागत नियंत्रण, प्रभावी पोर्टफोलियो प्रदर्शन और सुदृढ़ Risk Management को दर्शाता है। इन सभी संकेतकों से यह स्पष्ट है कि Mobikwik अब Digital Financial Services segment में सतत लाभप्रदता और दीर्घकालिक विकास के अगले चरण के लिए मजबूत स्थिति में है।



You may also like

Leave a Comment