Thursday, July 16, 2026 |
Home AutomobileMG Windsor Exclusive Pro Variant हुआ लॉन्च

MG Windsor Exclusive Pro Variant हुआ लॉन्च

by Business Remedies
0 comments
MG Windsor Exclusive Pro Variant Launched

बिजनेस रेमेडीज/गुरुग्राम। भारतीय ईवी सेक्टर में अपनी गति को निरंतर बनाए रखते हुए, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एमजी विंडसर एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट को पेश किया है, इससे कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का और विस्तार हुआ है। एमजी विंडसर एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट 17,24,800 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत और 12.24रु रुपए +4.5 रुपए/किमी की बीएएएस (क्चड्डड्डस्) कीमत पर उपलब्ध होगी। ग्राहक अपने निकटतम एमजी डीलरशिप पर 11,000 रुपए का भुगतान कर इस कार को बुक कर सकते हैं. इस वेरिएंट की डिलीवरी जून के पहले सप्ताह से शुरू होगी। लग्जरी और व्यावहारिकता को एक साथ मिलाते हुए, एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट एमजी विंडसर की विशिष्ट आरामदायक सुविधाओं के साथ-साथ लंबी दूरी की चिंता मुक्त यात्रा के लिए एक बड़े बैटरी पैक के साथ आती है।
विलासिता और व्यावहारिकता को एक साथ लाते हुए, एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट एमजी विंडसर की विशिष्ट आरामदायक सुविधाओं के साथ-साथ लंबी दूरी की चिंता मुक्त यात्रा के लिए एक बड़ी बैटरी पैक प्रदान करता है। इस लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, राकेश सेन, बिक्री प्रमुख, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने कहा, “एमजी विंडसर प्रो को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया सराहनीय है, क्योंकि इसके लॉन्च के 24 घटों के भीतर 8,000 से ज्यादा बुकिंग हो गई है। टॉप वेरिएंट के बाजार में स्थापित होने के साथ, हम एमजी विंडसर की पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और एक्सक्लूसिव प्रो वेरिएंट पेश कर रहे हैं, जो प्रीमियम आराम और सुविधा के साथ एक बड़े बैटरी पैक के साथ आती है। इस कदम का उद्देश्य एमजी विंडसर प्रो को और अधिक ग्राहकों के करीब लाना है।” जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया एमजी विंडसर प्रो के पहले मालिक को आजीवन बैटरी गारंटी प्रदान करेगी। इसके अलावा, कंपनी एमजी विंडसर प्रो के लिए अपनी 3-60 सुनिश्चित बायबैक प्लान का भी विस्तार करेगी, जो यह सुनिश्चित करेगी कि 3 साल के बाद कार मालिक को 60 प्रतिशत मूल्य वापस मिलेगा।



You may also like

Leave a Comment