गुरुग्राम, 21 मई 2025: प्रीमियम टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करते हुए, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज ऑल-न्यू X-ADV को लॉन्च किया है। यह गाड़ी एक ओर एडवेंचर मोटरसाइकिल की ताकत और परफॉर्मेंस देती है, वहीं दूसरी ओर मैक्सी-स्कूटर जैसी सुविधा और आराम भी। यानी बाइक की दमदारी और स्कूटर की सहूलियत — दोनों का बेहतरीन संगम। X-ADV की बुकिंग देशभर में होंडा की बिगविंग डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी जून 2025 से शुरू होने की संभावना है। गुरुग्राम (हरियाणा) में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.90 लाख रूपए रखी गई है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, प्रेसिडेंट और सीईओ श्री त्सुत्सुमु ओटानी ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, “होंडा में हम हमेशा परंपरागत सोच से आगे बढ़ते हुए मोटरसाइक्लिंग के अनुभव को नया आकार देने की कोशिश करते हैं। X-ADV हमारी इनोवेशन और डिज़ाइन की सोच का प्रमाण है। यह एक ऐसी मशीन है जो एडवेंचर और शहरी राइडिंग की सीमाओं को तोड़ती है। इसकी खास स्टाइलिंग, दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी उन राइडर्स के लिए है जो दो पहियों पर कुछ नया तलाशते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि X-ADV भारत में प्रीमियम मोटरसाइकिल पसंद करने वाले एक नए वर्ग को आकर्षित करेगा।”
इस मौके पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के डायरेक्टर – सेल्स और मार्केटिंग श्री योगेश माथुर ने कहा, “X-ADV का लॉन्च हमारी बिगविंग यात्रा में एक और अहम पड़ाव है, जहां हम लगातार अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं। एडवेंचर की ताकत और शहरी ट्रैफिक में आसानी से चलने की खूबी के साथ, X-ADV राइडिंग को एक नया मज़ा देता है। चाहे रोज़ ऑफिस जाना हो या वीकेंड की एडवेंचर ट्रिप — यह क्रॉसओवर बाइक हर मोर्चे पर परफॉर्मेंस और सुविधा का बेहतरीन संतुलन देती है। हम बिगविंग डीलरशिप्स पर राइडर्स का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं ताकि वे इस खास अनुभव को खुद महसूस कर सकें।”

