जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | तेलंगाना आधारित Merritronix Ltd. इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ESDM) कंपनी है। कंपनी द्वारा मशीनरी और उपकरण की खरीद के लिए वांछित पूंजीगत व्यय की पूर्ति, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं का वित्तपोषण, कंपनी द्वारा लिए गए सभी या कुछ बकाया ऋणों का पूर्ण या आंशिक पुनर्भुगतान/पूर्व भुगतान और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु BSE SME प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर 3 जून 2026 को बंद होगा।
कारोबारी गतिविधियां
अक्टूबर 1988 में निगमित Merritronix Ltd. एक इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ESDM) कंपनी है और यह रक्षा, एयरोस्पेस, दूरसंचार और औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए उच्च विश्वसनीयता, मिशन-महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक असेंबली में विशेषज्ञता रखती है। यह कंपनी कंपोनेंट सोर्सिंग, PCB असेंबली, सिस्टम इंटीग्रेशन, टेस्टिंग, बॉक्स-बिल्डिंग और तैयार इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की डिलीवरी सहित B2B सेवाएं प्रदान करती है, जो भारत के रक्षा और एयरोस्पेस मानकों के अनुरूप हैं।
वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 8601.33 लाख रुपए का कुल राजस्व और 305.03 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 11404.00 लाख रुपए का कुल राजस्व और 865.95 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 15624.83 लाख रुपए का राजस्व और 1610.30 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने करीब 10.33 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी
Merritronix Ltd. का IPO BSE SME प्लेटफार्म पर आज खुलकर 3 जून 2026 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 47,00,000 इक्विटी शेयर 141 से 149 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 70 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लोट साइज 1000 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों को 2 लोट के लिए आवेदन करना होगा। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी GYR Capital Advisors Private Limited द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

