Wednesday, July 15, 2026 |
Home Tech WorldMediaTech ने IMC 2024 में Generative AI Technology को गति देने के लिए AI से लैस चिपसेट्स के लिए रूपरेखा तैयार की

MediaTech ने IMC 2024 में Generative AI Technology को गति देने के लिए AI से लैस चिपसेट्स के लिए रूपरेखा तैयार की

by Business Remedies
0 comments
MediaTech

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2024- प्रति वर्ष दो अरब से अधिक कनेक्टेड एज डिवाइस को ताकत प्रदान कर रही विश्व की अग्रणी फैबलेस सेमीकंडक्टर कंपनी MediaTech ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2024 में किफायती और एआई से लैस चिपसेट्स को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। मीडियाटेक एआई की वास्तविक संभावना का दोहन करने के लिए अत्यधिक एकीकृत और प्रभावी सिस्टम-ऑन-चिप उत्पाद उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट होम्स, कारोबार और स्मार्ट वाहनों में इंटेलिजेंट आईओटी सहित सभी उत्पादों की रेंज में समग्र सॉफ्टवेयर टूल्स के साथ मेल खाती एज-एआई हार्डवेयर प्रोसेसिंग का एक इकोसिस्टम निर्माण शामिल है।

मीडियाटेक इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री अंकु जैन ने कहा, “मीडियाटेक जेनरेटिव एआई एप्लीकेशंस और टेक्नोलॉजीज को अपनाने की दिशा में आगे बढ़ने की अनूठी स्थिति में है। हाल ही में लांच मीडियाटेक डायमेन्सिटी 9400, 80 प्रतिशत तेज एलएलएम त्वरित निष्पादन के साथ हमारे मिशन को निरंतर आगे बढ़ा रहा है और डेवलपर्स के लिए विश्व का पहला एजेंटिक एआई इंजन तैयार है जो यूजर्स की जरूरतों का स्वतः ही अनुमान लगाता है और कम से कम मानव हस्तक्षेप से उनकी पसंद के मुताबिक खुद को ढाल लेता है।”

आईएमसी 2024 में मीडियाटेक ने “एआई इनहैंस्ड प्रोसेसिंगः दि फ्यूचर ऑफ चिपसेट्स” विषय को लेकर परिचर्चा की जिसमें एआई की ताकत वाले चिपसेट्स की परिवर्तनकारी संभावना के साथ एआई उन्नति और चिपसेट नवप्रवर्तन को रेखांकित किया गया। वहीं अन्य परिचर्चा “गैजेट्स दैट शेप दि फ्यूचरः इनसाइट एंड इन्नोवेशंस” के दौरान मीडियाटेक की ओर से कारोबार की गतिशीलता और चार प्रमुख वर्गों- हैंडसेट, वियरेबल्स, लैपटॉप और एआर/वीआर गेमिंग डिवाइस में उपयोग के रुख पर ध्यान केंद्रित करते हुए तेजी से उभर रहे परिदृश्य को खंगाला गया।

आईएमसी में मीडियाटेक एआई चिपसेट्स को लेकर अंतर्दृष्टिपूर्ण परिचर्चा की मुख्य बातें-

1. MediaTech डायमेन्सिटी 9400 में उद्योग के अग्रणी एआई, कंप्यूट, गेमिंग और फोटोग्राफी क्षमताओं के साथ दूसरी पीढ़ी की ऑल बिग कोर डिजाइन शामिल है। यह चिपसेट जेमिनी नैनो को सपोर्ट करने में समर्थ है और इसमें मल्टीमॉडल क्षमताओं की खूबियां हैं।

2. MediaTech और गूगल ने एंड्रायड इकोसिस्टम में जेनरेटिव एआई अनुभवों को लाने के लिए गठबंधन किया जो जटिल, ऑन-डिवाइस एआई मॉडलों को चलाने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का प्रतिनिधित्व करता है।

3. MediaTech एज डिवाइस में ऑन डिवाइस जेनरेटिव एआई का विस्तार करने और स्मार्टफोन्स, आईओटी, वाहनों, स्मार्ट होम्स और अन्य एज डिवाइस पर एआई एप्लीकेशन विकास में तेजी लाने के लिए के उद्देश्य से एक संपूर्ण एज कंप्यूटिंग ईकोसिस्टम का निर्माण करने के लिए मेटा के लियामा 2 का उपयोग करती है।

मीडियाटेक प्रतिवर्ष दो अरब से अधिक चिप्स को ताकत प्रदान करती है जिसमें से कई चिप्स में समर्पित एआई प्रोसेसर्स शामिल हैं जो इसे विश्व के अग्रणी एआई आपूर्तिकर्ताओं में से एक बनाते हैं। बाजार में व्यापक पहुंच के साथ मीडियाटेक घरों, शिक्षा, कारोबार और मोबाइल उपकरणों एवं वाहनों में डिवाइस को एआई टेक्नोलॉजीज से सशक्त बनाती है।



You may also like

Leave a Comment