नई दिल्ली : 5 जून 2025 को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक व्हीकल इनोवेशन कंपनी मैटर ने “मिशन एक्सचेंज – स्मोक टू क्लीन फ्यूचर, फ्यूल टू चार्ज” नामक एक उद्देश्यपूर्ण और साहसी अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के ज़रिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने पेट्रोल या डीज़ल वाहनों को बदलकर मैटर की हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल – एरा अपनाएं। इस पहल का मुख्य आधार है मिशन नो एमिशन – जो केवल एक एक्सचेंज ऑफर नहीं, बल्कि जलवायु संकट को लेकर एक तात्कालिक सामाजिक अपील है। यह स्वच्छ हवा, स्मार्ट मोबिलिटी और ऊर्जा स्वतंत्रता की दिशा में एक बड़ा जनआंदोलन है।
मैटर के संस्थापक और सीईओ, मोहल लालभाई ने कहा, “यह सिर्फ एक एक्सचेंज स्कीम नहीं है – यह एक चेतावनी है। मिशन एक्सचेंज के ज़रिए हम भारत को धुएं से स्वच्छता की ओर, फॉसिल फ्यूल से फुली चार्ज्ड भविष्य की ओर ले जा रहे हैं। एरा के साथ आप सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल नहीं चला रहे – आप भविष्य चला रहे हैं।”
सिर्फ 5 जून 2025 को, वाहन मालिक अपने वर्तमान पेट्रोल 2-व्हीलर या 4-व्हीलर की एक्सचेंज वैल्यू डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट मैटर डॉट इन पर जाकर तुरंत जान सकते है। साथ ही एक्सचेंज प्रक्रिया को तेज़, पारदर्शी और सरल तरीके से पूरा करें और पर्यावरण दिवस के विशेष लाभों के साथ जल्दी बुकिंग करें तथा मैटर एक्सपीरियंस हब से डिलीवरी में मदद पाएं।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष ऑफर्स में शामिल है ₹5,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस, ₹10,000 तक के इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन बेनिफिट्स और भारत की पहली – लाइफटाइम बैटरी वारंटी।
मेटर एरा इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को एक नई परिभाषा देती है। यह है दुनिया की पहली प्रोडक्शन गियर्ड इलेक्ट्रिक बाइक – 4-स्पीड हायपरशिफ्ट ट्रांसमिशन के साथ। मात्र 2.8 सेकंड में 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार और भारतीय परिस्थितियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए लिक्विड-कूल्ड बैटरी और पावरट्रेन। यह एक चार्ज में 170 किमी की प्रमाणित रेंज देती है और किसी भी सामान्य वॉल सॉकेट से चार्ज होने वाला 5ए ऑनबोर्ड चार्जर भी इसमें शामिल है। 7-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले – जिसमें इंटरनेट आधारित फीचर्स जैसे नेविगेशन, म्यूजिक, कॉल्स और बहुत कुछ।
अब आपके पास एक मौका है – टेलपाइप के धुएं को अलविदा कहें, पेट्रोल पर निर्भरता को छोड़ें और एक उद्देश्यपूर्ण भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। अत्याधुनिक तकनीक, शानदार परफॉर्मेंस और ज़ीरो गिल्ट के साथ, मैटर एरा केवल एक मोटरसाइकिल नहीं – बल्कि एक आंदोलन है।

