Wednesday, December 17, 2025 |
Home » Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ units की बिक्री का आंकड़ा किया पार

Maruti Suzuki ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ units की बिक्री का आंकड़ा किया पार

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies/नई दिल्ली। Maruti Suzuki India ने घरेलू बाजार में तीन करोड़ units की संचयी बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। देश की सबसे बड़ी car विनिर्माता company ने बुधवार को बयान में कहा कि उसने 28 साल दो महीने में पहली बार एक करोड़ संचयी बिक्री का आंकड़ा पार किया था। फिर एक करोड़ इकाइयां सात साल पांच महीने में बेची गईं। इसमें कहा गया कि घरेलू बाजार में इसके बाद एक करोड़ इकाइयां छह वर्ष चार महीने के record समय में बेची गईं।

भारत में बेची गई तीन करोड़ units में से Alto सबसे लोकप्रिय model बनकर उभरी जिसकी 47 लाख से अधिक इकाइयां बिकीं। इसके बाद 34 लाख units के साथ Wagon R दूसरे स्थान और 32 लाख से अधिक units के साथ Swift तीसरे स्थान पर रही। वाहन विनिर्माता ने बताया कि compact SUV Brezza और Fronx भी company के खंड में सबसे अधिक बिकने वाले शीर्ष दस वाहनों में शामिल हैं।

Maruti Suzuki India के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) Hisashi Takeuchi ने कहा, ‘‘ प्रति 1,000 व्यक्तियों पर लगभग 33 वाहनों की car उपलब्धता के साथ, हम जानते हैं कि हमारी यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है।’’ उन्होंने कहा कि company अधिक से अधिक लोगों तक परिवहन का आनंद पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेगी। Maruti Suzuki ने 14 December 1983 को अपने पहले ग्राहक को Maruti 800 की आपूर्ति की थी। यह वर्तमान में 19 models में 170 से अधिक versions पेश करती है।



You may also like

Leave a Comment