Tuesday, July 7, 2026 |
Home Health and Lifestyleमणिपाल हॉस्पिटल अजमेर और ब्यावर में हृदय रोगियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा

मणिपाल हॉस्पिटल अजमेर और ब्यावर में हृदय रोगियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/अजमेर
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, धूम्रपान, मोटापा और शारीरिक गतिहीनता बढऩे के साथ हृदय रोग के जोखिमों में चिंताजनक वृद्धि देखी गई है। भारत में बढ़ते हृदय रोग को देखते हुए 17 सितंबर, मंगलवार को मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर के एफसीआई भारतीय खाद्य निगम के सहयोग से अजमेर में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा। अजमेर के एफसीआई भारतीय खाद्य निगम में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में मणिपाल हॉस्पिटल के प्रसिद्ध डॉ. चन्दन केदावत रोगियों का निदान व परामर्श प्रदान करेंगे। इसके अलावा, 18 सितंबर को ब्यावर में एसबीआई, मुख्य शाखा के साथ एक अन्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीज़ों को परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही उनका ईसीजी, रक्तचाप और शुगर टेस्ट भी कराया जाएगा। डॉ. चन्दन केदावत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, धूम्रपान, मोटापा और शारीरिक गतिहीनता बढऩे के साथ हृदय रोगियों को भी परामर्श देंगे। इस स्वास्थ्य शिविर के बारे में डॉ. चन्दन केदावत, मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर ने कहा कि एफसीआई भारतीय खाद्य निगम के साथ मिलकर इस निशुल्क स्वस्थ्य शिविर का आयोजन कर वाइरल एवं मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की एक पहल है। इस शिविर के माध्यम से हम गलत खानपान व अनियमित दिनचर्या के कारन रोगो से पीडि़त रोगियों को सटीक निदान, व्यक्तिगत इलाज एवं परामर्श प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
अजमेर और ब्यावर में नियमित ओपीडी और स्वास्थ्य शिविरों द्वारा मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है ताकि उन्हें इलाज के लिए घर से दूर न जाना पड़े। मणिपाल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस है। यहाँ गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आधुनिक इलाज एवं सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।



You may also like

Leave a Comment