बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली 11 जून 2025 से Malaysia Airlines की Brisbane के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू हो रही हैं, जिससे क्वींसलैंड अब पहले से कहीं ज़्यादा पास हो गया है। आज ही कॉल करके बुक करें और पाएं विशेष शुरुआती किराए, बेहतरीन सेवा और पूरे ऑस्ट्रेलिया में सहज कनेक्टिविटी का लाभ।
1. गोल्ड कोस्ट- बीच लवर्स और थ्रिल के दीवानों के लिए
Brisbane से लगभग 1 घंटे की ड्राइव पर : ब्रिसबेन से थोड़ी ही दूरी पर स्थित गोल्ड कोस्ट में धूप में नहाए समुद्री किनारे और विश्व-स्तरीय आकर्षण आपका स्वागत करते हैं। बर्ली हेड्स पर सर्फिंग करें, करम्बिन एली से सूर्योदय की तस्वीरें लें या ड्रीमवर्ल्ड और वॉर्नर ब्रदर्स मूवी वर्ल्ड जैसे थीम पार्कों में रोमांच का मजा लें — ये सब परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन हैं। मलेशिया एयरलाइंस की सुविधाजनक कनेक्टिविटी सेआप गोल्ड कोस्ट के सर्फ कल्चर का आनंद लेने के साथ-साथ बोनस साइड ट्रिप ऑफर के तहत लंगकावी जैसे ट्रॉपिकल गंतव्य की सैर भी जोड़ सकते हैं।
2. सनशाइन कोस्ट – सुकूनभरी छुट्टियों व वाइल्ड लाइफ अनुभवों के लिए
Brisbaneब्रिसबेन से लगभग 1.5 घंटे की ड्राइव पर :सनशाइन कोस्ट के शांत समुद्र तट, हरियाली से भरे पहाड़ी इलाके और खूबसूरत तटीय कस्बे प्रकृति प्रेमियों को लुभाते हैं। नूसा नेशनल पार्क में समुद्र किनारे टहलें, डॉल्फऩि देखें या ऑस्ट्रेलिया ज़ू में देशी जानवरों के करीब जाएं। ग्लास हाउस माउंटेन्स की ज्वाला मुखीय चोटियाँ फ़ोटोग्राफऱों के लिए सपने से कम नहीं हैं।
3. मोरटोन आइलैंड -एडवेंचर और अंडरवाटर वंडर्स के लिए
Brisbane से लगभग 1 घंटे की ड्राइव और फेरी राइड पर : ब्रिसबेन से एक छोटी-सी फेरी की सवारी आपको मोरटोन आइलैंड ले जाती है — जो रोमांच प्रेमियों के लिए किसी खेल के मैदान जैसा है। तांगालूमा रेक्स के आसपास स्नॉर्कलिंग करें, रेत के ऊंचे टीलों पर सैंडबोर्डिंग करें या सूर्यास्त के समय जंगली डॉल्फिन को हाथों से खाना खिलाएं। यहां का नीला साफ पानी और जीवंत समुद्री जीवन अंडरवाटर फ़ोटोग्राफी का सपना पूरा करता है। मलेशिया एयरलाइंस से ब्रिसबेन पहुंचने के बादपिंकेनबा या हॉल्ट स्ट्रीट वॉर्फ जैसे नजदीकी पोर्ट्स से फेरी सेवाएं मिलती हैं, जहां तक आप कार से आसानी से पहुंच सकते हैं।

