जयपुर। नई दिल्ली आधारित Skyways Air Services Limited देश की अग्रणी Air Freight Forwarding और Logistics कंपनी है। कंपनी का IPO BSE और NSE Mainboard Platform पर सोमवार 24 अगस्त 2026 को आवेदन के लिए खुला था और आज बंद होगा। तीसरे दिन भी IPO को निवेशकों की तरफ से शानदार समर्थन हासिल हुआ।
IPO के अंतर्गत कंपनी ने 2,95,83,600 शेयर जारी किए थे और बुधवार तक कंपनी के IPO को 15,03,73,500 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं। इस प्रकार तीसरे दिन तक IPO को कुल 5.08 गुना अभिदान हासिल हो चुका है।
QIB Portion में कंपनी को 41,42,500 शेयरों, NII Portion में कंपनी को 4,38,24,300 शेयरों और Retail Investors Portion में कंपनी को 10,24,06,700 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं।
नई दिल्ली आधारित Skyways Air Services Limited देश के Air Cargo Forwarding और Logistics Sector में चार दशकों से अधिक के अनुभव वाली एक स्थापित Logistics और Freight Forwarding Company है।
IPO का मुख्य प्रबंधन जयपुर आधारित प्रमुख Lead Manager Company Holani Consultants Private Limited द्वारा किया जा रहा है।

