लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी का लॉन्च कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। फोन मार्च के अंतिम दिन लॉन्च होने जा रहा है। फोन को फ्लिपकार्ट पर टीज किया गया है। टीजर पेज पर फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का संकेत भी कंपनी ने दिया है। फोन एक बजट डिवाइस होगा, जिसमें एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। यह 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आने वाला है। फोन में बड़ी बैटरी होगी। आइए जानते हैं लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी लॉन्च तिथि
लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी की लॉन्च तिथि कंपनी ने टीज कर दी है। फोन 31 मार्च को बाजार में दस्तक देने जा रहा है। भारतीय बाजार में फोन फ्लिपकार्ट लाइव पेज पर टीज किया गया है। कंपनी ने इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। फोन 31 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यहां पर फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है।
लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी स्पेसिफिकेशंस
लावा बोल्ड एन2 प्रो 4जी के लॉन्च से पहले फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। फोन में 6.67 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाला है। इसमें 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता फीचर्स भी होंगे। फोन में यूनिसोक टी7250 चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसने 240000 का अंतुतु स्कोर हासिल किया है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है, जिसके साथ 4 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है।
फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आने वाला है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी बताई गई है। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी का सपोर्ट दिया गया है। फोन में आईपी54 रेटिंग दी गई है। यह दो कलर वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें एक्लिप्स ग्रे और ऑरोरा गोल्ड शामिल हैं।

