जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | मानसरोवर स्थित सर्वादित्य हॉस्पिटल में मूवमेंट एंड परफॉर्मेंस रिहैब – बॉडी मैकेनिक्स इंस्टीट्यूट के अंतर्गत एडवांस फिजियोथेरेपी एवं रिहैबिलिटेशन सेंटर का शुभारंभ धार्मिक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र जाप से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों, चिकित्सकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने भाग लेकर मंगलकामनाएँ कीं। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप लोढ़ा (पीटी, बीपीटी, एमपीटी – स्पोर्ट्स) ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य केवल दर्द का उपचार करना नहीं, बल्कि मरीजों की गतिशीलता, कार्यक्षमता और आत्मविश्वास को पुन: स्थापित करना है। यहाँ गर्दन एवं कमर दर्द, सर्वाइकल, सायटिका, घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, स्पोर्ट्स इंजरी, न्यूरोलॉजिकल एवं पोस्ट-ऑपरेटिव रिहैबिलिटेशन सहित विभिन्न समस्याओं का आधुनिक फिजियोथेरेपी तकनीकों से उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।
केंद्र में ऑफिस रिकवरी प्रोग्राम, एक्टिव एजिंग प्रोग्राम, फिटनेस कमबैक प्रोग्राम, जॉइंट एवं मूवमेंट रिकवरी, न्यूरो रिहैबिलिटेशन तथा होम फिजियोथेरेपी जैसी विशेष सेवाएँ भी प्रदान की जाएँगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप मेें प्रो. (डॉ.) धु्रव तनेजा, डीन, फैकल्टी ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशन्स, आरयूएचएस व प्राचार्य, स्वास्थ्य कल्याण कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी, जयपुर मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने डॉ. कुलदीप लोढ़ा को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र जयपुरवासियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण फिजियोथेरेपी सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा सभी के सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

